{"_id":"5d3f5e628ebc3e6ceb43186f","slug":"roadways-bareilly-news-bly3704810144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों का हो रहा शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों का हो रहा शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज कर्मचारी लगातार शोषण की शिकायत कर रहे हैं। उनका यह आरोप है कि कर्मचारियों से उनके पद के अनुरूप काम नहीं लिया जा रहा है। साथ ही यह कहना है कि कर्मचारियों से काम लेने के मामले में मुख्यालय के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद रुहेलखंड डिपो संचालन शाखा के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को उठाया है। शाखा मंत्री देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि निगम मुख्यालय के आदेश हैं कि 250 किलोमीटर से लंबी दूरी की सेवाओं पर डबल चालक भेजे जाएं। शिकायत मिल रही है कि बरेली अजमेर, बरेली चंडीगढ़ एवं बरेली जयपुर रात्रि सेवा में सिंगल चालक भेजे जा रहे हैं। इस पर सवाल उठाते हुए चालकों के शोषण का आरोप लगाया है। वहीं जिन चालकों का सेवा काल लंबा बकाया है उन्हें कार्यशाला में और मैकेनिकों को कार्यशाला कार्यालयों में लगाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यालय से पटल परिवर्तन के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है।