फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads were not repaired in more than a hundred villages after laying pipelines.

Bareilly News: सौ से अधिक गांवों में पाइप लाइन बिछाई पर सड़कें ठीक नहीं कराईं

Mon, 02 Sep 2024 05:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Roads were not repaired in more than a hundred villages after laying pipelines.
मीरगंज क्षेत्र में अव्यवस्था, विधायक की बात को भी अनसुना कर रहे जिम्मेदार, निजी फर्मों के कर्मी सड़कें ठीक होने की बात लिखवा रहे प्रधानों से
विज्ञापन




बरेली। जल निगम ने निजी फर्मों से पाइप लाइन बिछवाई, पर सड़कें ठीक नहीं कराईं। विधायकों ने पिछली बैठक में जिलाधिकारी के सामने मामले में शिकायत की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उसकी भी अनदेखी की। सड़कों को ठीक न कराए जाने की वजह से लोग आवागमन के दौरान चोट खा रहे हैं। दिशा की सात सितंबर को होने वाली आगामी बैठक में फिर से यह मुद्दा उठेगा।

मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा ने बताया कि जल निगम ने निजी फर्म को पाइप लाइन बिछाने का काम दिया। फर्म ने पाइप लाइन बिछवाई, पर सड़कें ठीक नहीं कराईं। दिशा की बैठक में साल भर से यह मुद्दा लगातार उठ रहा है। पिछले महीने उन्होंने मुद्दा उठाया था, तब अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला था कि सड़कें ठीक हो जाएंगी, लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

अकेले मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों में सड़कें खोदकर डाल दी गईं। सालभर से तमाम लोग उनसे शिकायत कर रहे हैं। सड़कें ठीक कराने के स्थान पर निजी फर्म के कुछ कर्मचारी ग्राम प्रधानों से लिखवा रहे हैं कि उनके यहां सड़क ठीक हो गई है। पाइप लाइन का काम ठीक हुआ है। ऐसे में हालात कैसे ठीक होंगे। इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। दिशा की बैठक में मुद्दे को फिर से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या हाल है

- फतेहगंज पूर्वी में डेढ़ साल पहले खोदी सड़क...ठीक नहीं हुई
फतेहगंजपूर्वी के मुख्य बाजार में डेढ़ साल से पाइप डालने के लिए सड़क खोदी गई। अभी तक ठीक नहीं की गई। मुख्य बाजार में सड़क टूटी होने से ग्राहक और दुकानदार परेशान होते हैं। कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
- हाफिजगंज में गड्ढों में भर जाता पानी.. होती है मुसीबत
हाफिजगंज में एक साल से पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सड़कें खोदकर डाली हैं, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है। अधिकतर मार्ग खोदकर डाल दिए गए। जब बारिश होती है तो गड्ढों में पानी भर जाता है और मुसीबत होती है।


- लाड़पुर उस्मानपुर में सड़क ठीक करने के नाम पर सिर्फ खानापूरी
नवाबगंज के लाड़पुर उस्मानपुर में सड़क ठीक करने के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई। पैदल चलने में भी लोगों को मुश्किल हो रही है। एक साल से लोग समस्या उठा रहे हैं, पर समाधान नहीं हो सका। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed