{"_id":"68966b97c80c12ace40810f3","slug":"roads-are-in-bad-shape-vehicles-are-crawling-construction-plans-are-moving-fast-in-files-bareilly-news-c-4-vns1074-699684-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़कें बदहाल... वाहन रेंग रहे, निर्माण की योजनाएं फाइलों में भर रहीं रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़कें बदहाल... वाहन रेंग रहे, निर्माण की योजनाएं फाइलों में भर रहीं रफ्तार
विज्ञापन
केसरपुर से सिसैया रोड पड़ी बदहाल । संवाद
बरेली। बारिश ने पहले से बदहाल सड़कों का हाल और खराब कर दिया है। वाहन रेंग रहे हैं और सवार गिरकर चुटहिल हो रहे। इन सबके बीच पीडब्ल्यूडी की 2762 करोड़ की कार्ययोजना सिर्फ फाइलों पर ही रफ्तार भर रही है। 130 दिन बीतने के बाद भी अब तक एक भी जगह काम शुरू नहीं हुआ है।
लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत कई सड़कों का पुर्ननिर्माण होना है तो कुछ का चौड़ीकरण। कई नई सड़कों का निर्माण होने के साथ ही पुल-पुलिया भी बनाने का प्रस्ताव है। अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह के साथ ही अगस्त के पहले सप्ताह में इस पर कोई काम नहीं हुआ। इसी बीच शुरू हुई बारिश ने सड़कों के गड्ढों को और चौड़ा कर दिया। ऐसे में इन सड़कों से गुजरते समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स और विभागीय अभियंताओं के बीच चल रहे विवाद की वजह से पिछले करीब 15 दिनों से काम पूरी तरह से ठप हैं। जिन 69 सड़कों के एस्टीमेट मुख्यालय की ओर से मांगे गए थे वे अभी तक नहीं भेजे जा सके हैं। अधिशासी अभियंता भगत सिंह और राजीव कुमार अग्रवाल का कहना है कि उनकी ओर से अधिकतर एस्टीमेट तैयार कराए जा चुके हैं। जिनमें कमियां थीं उन्हें ठीक कर रहा रहे हैं। एक-दो दिन में सभी एस्टीमेट बन जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
औद्योगिक क्षेत्र का हाल भी खराब
फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बाजार से शुरू हुई सड़क पर आए दिन लोग गिर रहे हैं। आवागमन में हादसे का खतरा है। कार्ययोजना में सड़क का निर्माण प्रस्तावित है लेकिन देरी पर देरी हो रही है। केसरपुर से सिसैया रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई गांवों के लोग भी जोखिम के बीच यहां से गुजरते हैं। रात में कोई बीमार हो जाए तो बड़ी मुसीबत होती है।
-- -- -- -- -- -- -- --
बातचीत :
दो साल से लगातार फरीदपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र की सड़क खराब होने का मुद्दा हम लोग उठा रहे है। लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना में भी इसे शामिल किया है। यहां काम जल्द शुरू हो तो राहत मिले। - गुरुप्रीत सिंह, फरीदपुर औद्योगिक एसोसिएशन
खराब सड़क पर आए दिन गाड़ियां फंसती हैं। कभी मजदूर खींचते हैं तो कभी क्रेन से गाड़ी खिंचवानी पड़ती है। मेरी कार ही चार दिन पहले फंस गई थी। मैंने घंटे भर में उसे निकाला। यह रोज की दिक्कत है। - मोहित अग्रवाल, उद्यमी
फैक्ट फाइल
1069 सड़क, पुल-पुलिया कार्ययोजना में शामिल
69 कार्यों के अब तक मांगे गए एस्टीमेट
1000 कार्यों के लिए अभी निर्देश का इंतजार
--
कार्ययोजना शासन को जा चुकी है। जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता के आधार पर सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाना है। जैसे-जैसे स्वीकृृति मिलेगी, वैसे-वैसे काम होगा। - अजय कुमार, मुख्य अभियंता