फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads and drains will be built in the city with Rs 27 crores

Bareilly News: शहर में 27 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें और नालियां

Thu, 19 Oct 2023 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in the city with Rs 27 crores
बरेली। शहर के 32 वार्डों में क्षतिग्रस्त सड़कें और नालियां बनेंगी। पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए 15 वार्डों में मिनी नलकूप लगाए जाएंगे। लीगेसी वेस्ट प्लांट की स्थापना होगी। ये निर्णय 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत प्राप्त अनुदान को व्यय करने के लिए नगर निगम में बुधवार शाम को आयोजित बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें विकास के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इससे अब सड़क, नाली, फुटपाथ आदि के काम कराए जाएंगे। शहर के 32 वार्डों में 33 निर्माण कार्य होंगे। सबसे अधिक 27 करोड़ रुपये सड़कों व नालियों पर खर्च होंगे। सीवर लाइन और पेयजल लाइन के लिए एक-एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन किराये पर लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। डेलापीर, स्वालेनगर और सीआई पार्क स्थित ट्रांसफर स्टेशन के संचालन के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। राइफल क्लब में आधुनिक मशीनों के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराए जाने पर जोर दिया। बीडीए, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अभियंताओं और अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन वार्डों की गलियां चमकेंगी, नालियां भी बनेगी

वार्ड संख्या एक बिहारीपुर, तीन- वीरसावरकर नगर, पांच- नेकपुर मढ़ीनाथ, छह-नवादा शेखान, सात- राजीव कॉलोनी, 13-शांति विहार, 17-हरुनगला, 19- कंजादासपुर, 20 आजमनगर, 22 खलीलपुर, 24 मौलानगर, 29 रहपुरा चौधरी, 30 स्वालेनगर, 34 परतापुर चौधरी, 38 खन्नू मोहल्ला, 43 आकाशपुरम, 44 मलूकपुर, 45 महेशपुर अटरिया, 47 किला छावनी, 48 दुर्गानगर, 56 कुंवरपुर, 60 शाहदाना के साथ वार्ड संख्या 65 व 44 में भी सड़कें और नालियां बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है। पार्षद इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे।

हजियापुर और कांकरटोला समेत 15 वार्डों में लगेंगे मिनी नलकूप

हजियापुर, कांकरटोला, चौधरी मोहल्ला, अलखनाथ मंदिर, किला छावनी, गोसाई गौटिया, रोहलीटोला, गंगापुर, पंजाबपुरा, जगतपुर नई बस्ती, घेर शेख मिट्ठू, एजाजनगर, इंग्लिशगंज, चक महमूद नगर, रबड़ी टोला में 15 मिनी नलकूप लगाए जाएंगे। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।




डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत



डोर-टू- डोर कूड़ा कलेक्शन में वाहनों की संख्या बढ़ेगी। तैयारी यही है कि एक भी घर और प्रतिष्ठान न छूटने पाए क्योंकि 80 वार्डों में प्रत्येक घर व दुकान से कूड़ा लेने का निर्णय नगर निगम की बोर्ड बैठक में पहले ही लिया जा चुका है। बोर्ड बैठक में वाहन खराब होने का मुद्दा भी उठा था। इसके बाद अब वाहन खरीदने और व्यवस्था को ठीक से संचालित करने के लिए 15वें वित्त आयोग के अनुदान से तीन करोड़ रुपये व्यय करने का निर्णय लिया गया। हर घर कवरेज में होगा तो नगर निगम की आमदनी बढ़ेगी।

कोट



शहर की सड़कों और गलियों को 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों से प्राप्त अनुदान से ठीक कराया जाएगा। विकास के दूसरे काम भी होंगे। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed