फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road structure changed by rs. 93 crore

93 करोड़ से बदलेगी 25 सड़कों की सूरत

Sun, 19 Jul 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Road structure changed by rs. 93 crore
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट जोन की 25 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। चौड़ीकरण के साथ ही सड़कों पर सेंसर युक्त लाइटें लगाई जाएंगी। किनारे पर फुलवारी लगाई जाएगी। पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 93 करोड़ का बजट जारी किया गया है। अगले सप्ताह इसका टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों पर यातायात के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा। बिजली समेत सभी तरह की केबल अंडरग्राउंड होंगी। जेब्रा क्रॉसिंग के साथ ही टॉप पाथवे का भी निर्माण किया जाएगा। सड़क के किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच भी डाली जाएंगी। स्मार्ट सिटी जीएम संजय सिंह चौहान ने बताया कि पहले फेज में गांधी उद्यान से चौपुला और चौपुला से जंक्शन होते हुए चौकी चौराहा वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद अयूब खां चौराहा और नगर निगम कार्यालय वाली सड़क को संवारा जाएगा। डिवाइडर भी अधिक चौड़े होंगे। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे और लाइटों को कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात के लिए सड़कों के किनारे बूम बैरियर और मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। मल्टीलेवल पार्किंग नगर निगम दफ्तर के सामने और गांधी उद्यान के पास बनाई जाएगी, जबकि बूम बैरियर पार्किंग चौकी चौराहा, कचहरी चौक, जंक्शन, चौपुला समेत आठ स्थानों पर बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed