{"_id":"67633d34bc6d5f5d61015bd8","slug":"road-show-to-be-held-in-bareilly-for-invitation-to-prayagraj-mahakumbh-bareilly-news-c-4-lko1064-543640-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रयागराज महाकुंभ में आमंत्रण के लिए बरेली में होगा रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रयागराज महाकुंभ में आमंत्रण के लिए बरेली में होगा रोड शो
विज्ञापन
नौ जनवरी को त्रिवटीनाथ मंदिर से आदिनाथ चौराहे तक होगा आयोजन
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ में बरेली के लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रशासन रोड शो करेगा। इसका आयोजन नौ जनवरी को त्रिवटीनाथ मंदिर से आदिनाथ चौराहे के बीच होगा। इसमें बरेली के लोगों को महाकुंभ के आयोजन और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारियां दी जाएंगी।
बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने रोड शो की तैयारियों के लिए विकास भवन सभागार में बैठक की। इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की जहां जिम्मेदारियां तय की गईं। वहीं साधु-संतों के अलावा समाज के विभिन्न वर्ग का प्रतिनिधित्व भी इस रोड शो में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक बरेली में रोड शो आयोजित किया जाना है। नौ जनवरी को दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच यह रोड शो रहेगा। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की ओर से महाकुंभ 2025 पर झांकी, बैंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जल सखी आदि की झांकी रहेगी। बैठक में सीडीओ जगप्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसडीएम सदर गोविंद मौर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो