{"_id":"6a9b1b66694a64810207c18a","slug":"road-section-lost-to-encroachment-now-an-obstacle-to-widening-bareilly-news-c-4-bly1015-959940-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कब्जे में गुम हुई आधी हुई सड़क, अब चौड़ीकरण में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कब्जे में गुम हुई आधी हुई सड़क, अब चौड़ीकरण में बाधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीएम ग्रिड योजना फेज-3 के तहत 31 करोड़ रुपये से ईंट पजाया से महर्षि कश्यप तिराहे तक सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है, लेकिन अतिक्रमण इसमें बाधक बन रहा है। हालत यह है कि 160 फुट चौड़ी सड़क का आधा हिस्सा कब्जों में गुम हो गया है। अब 225 लोगों को नोटिस भेजकर 15 दिनों में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद इन मकानों, दुकानों व धार्मिक स्थलों पर नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाया जाएगा।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, डेढ़ किमी लंबी सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण है। कहीं आठ तो कहीं 20 फुट तक लोगों ने पक्के निर्माण करके सड़क पर कब्जा कर रखा है। इस वजह से इस मार्ग पर रोजाना जाम लगता है। इससे सड़क चौड़ीकरण के काम में भी बाधा आ रही है। इस अतिक्रमण को हटाए बिना सीएम ग्रिड योजना का काम शुरू करना मुमकिन नहीं हैं।
अब नगर निगम के सख्त रवैये से स्थानीय दुकानदारों, कबाड़ व फर्नीचर का कारोबार करने वाले लोगों में खलबली मची है। मोहम्मद हारून व इमरान ने बताया कि नोटिस पर 25 अगस्त की तारीख दर्ज है, लेकिन उन्हें एक-दो दिन पहले ही मिली है। इससे उनको संभलने का मौका नहीं मिल पाया। अब उन्होंने स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण के तहत माॅडल टाउन क्षेत्र में 57 करोड़ रुपये की लागत से पांच अलग-अलग सड़कों को विकसित किया जा रहा है। इस काम को फरवरी तक पूरा करना था। काम पूरा नहीं हुआ तो समय सीमा बढ़ाकर सितंबर तक कर दी गई है। दूसरे चरण में 45 करोड़ की लागत से कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक व कोहाड़ापीर से प्रेमनगर धर्मकांटा तक सड़कों को विकसित कराया जा रहा है।
सीएम ग्रिड योजना फेज-तीन के तहत ईंट पजाया से महर्षि कश्यप तिराहे तक सड़क को विकसित किया जाना है। इसमें बाधक बन रहे 225 कब्जेदारों को नोटिस दिए गए हैं। उनको 15 दिन का समय दिया गया है। उनके पास कोई अभिलेख हैं तो प्रस्तुत करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त