{"_id":"618194138bd3e8242a1695ca","slug":"road-number-one-and-two-in-parsakheda-will-be-constructed-next-month-bareilly-news-bly4649425156","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसाखेड़ा में रोड नंबर एक और दो का अगले महीने होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसाखेड़ा में रोड नंबर एक और दो का अगले महीने होगा निर्माण
विज्ञापन
परसाखेड़ा में नगर निगम ने दुरुस्त कीं स्ट्रीट लाइट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने आरसीसी सड़क और नाला निर्माण की टेंडर प्रक्रिया की शुरू
अमर उजाला ने 30 सितंबर को उठाया था परसाखेड़ा की बदहाल सड़कों का मुद्दा
बरेली। परसाखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में रोड नंबर एक और दो के साथ ही नाले का निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। अमर उजाला ने 30 सितंबर के अंक में परसाखेड़ा की बदहाल सड़कों और टूटे नाले से उद्यमियों को हो रही परेशानी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर निगम ने अब यहां सड़कों और नाले के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परसाखेड़ा में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की सबसे बड़ी दिक्कतें हैं। सितंबर माह में अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम ने इसका संज्ञान लेकर दो सड़कों और नाला निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि परसाखेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क नंबर एक, दो और नाला निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 नवंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगले महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा। करीब चार करोड़ की लागत से ये काम होंगे।
आईआईए के अध्यक्ष नीरज गोयल और सचिव तनुज भसीन ने उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। कहा, अभी कुछ और सड़कें खराब हैं। इनमें रोड नंबर 7, 12, 14, 15, 26 और 28 की हालत ज्यादा खस्ता है। उन्होंने नगर निगम से जल्द ही इन सड़कों के निर्माण के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।