फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road hurdle for CBG plant removed, construction will take one year

Bareilly News: सीबीजी प्लांट के लिए सड़क की अड़चन दूर, निर्माण में लगेगा एक साल

Thu, 09 Oct 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Road hurdle for CBG plant removed, construction will take one year
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिली स्वीकृति
विज्ञापन

बरेली। प्रदेश में सड़क और औद्योगिक नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग की 11 परियोजनाओं के लिए पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) मानक में शिथिलीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इससे बरेली की फरीदपुर तहसील में फरीदपुर बीसलपुर मार्ग के 10वें किलोमीटर पर स्थित सिमरा केशवपुर से शुरू होकर सीबीजी प्लांट तक जाएगी। इस चौड़ी सड़क को बनाने का का रास्ता साफ हो गया है। एक साल में सड़क का निर्माण पूरा होगा।
प्रदेश के अन्य जनपदों के भी इस तरह के मामले थे। इन सभी पर विचार के बाद मुख्य सचिव ने लखनऊ में कहा कि सड़क कनेक्टिविटी देकर औद्योगिक और ग्रामीण विकास को रफ्तार देने के लिए सड़कों की स्वीकृति के लिए मानक शिथिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण, खंड एक के राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क 300 मीटर लंबी प्रस्तावित की गई है। फिलहाल कच्चा रास्ता है। इसे बनाने का प्रस्ताव शासन में गया था। मानक शिथिलीकरण को मंजूरी मिल गई है। अब निर्माण के लिए शासनादेश होगा। बजट का आवंटन होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और इसके बाद एक साल में सड़क का निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन

इसलिए थी अड़चन
तीन महीने पहले सड़क के निर्माण के लिए एस्टीमेट बना था, लेकिन मानक पूरे न होने से अड़चन थी। सात मीटर चौड़ी सड़क उसी मार्ग पर बन सकती है, जिस पर वाहनों के आवागमन का पीसीयू 6000 से अधिक हो। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन नाममात्र ही है। इसलिए पीसीयू के मानक में सरकार ने शिथिलता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है पैसेंजर कार यूनिट
पैसेंजर कार यूनिट से मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या का आकलन होता है। इस आकलन के आधार पर ही सड़क की चौड़ाई तय होती है। किसी भी सड़क के निर्माण से पहले उस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की गणना कराने के लिए अभियंता पीसीयू निकालते हैं। इसकी रिपोर्ट अहम होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed