{"_id":"6058efff8ebc3ec44552fc12","slug":"road-holdup-in-cb-ganj-bareilly-news-bly4415792133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज में रोडहोल्डअप, वाहन सवारों से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज में रोडहोल्डअप, वाहन सवारों से लूटपाट
विज्ञापन
सीबीगंज में लूट की घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। दिन-रात व्यस्त रहने वाले बड़ा बाईपास पर हथियारबंद बदमाशों ने ट्यूलिया और परधौली गांव के बीच सड़क पर कीलें बिछाकर रविवार की रात दो घंटे तक रोड होल्डअप किया। इस दौरान बदमाशों ने टायर पंक्चर होने के बाद पांच वाहनों से लूटपाट की। हालांकि पुलिस ने सिर्फ एक डीसीएम के ड्राइवर से लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस की कई टीमों को बदमाशों की तलाश में जुटाया गया है। सोमवार को एडीजी और एसपी सिटी ने भी मौका मुआयना किया।
दिल्ली, लखनऊ और नैनीताल हाईवे को जोड़ने वाले बड़ा बाईपास पर रोड होल्डअप की वारदात रविवार रात करीब ढाई बजे हुई। मिनी ट्रक में चोकर लेकर हरियाणा से सुल्तानपुर जा रहे करनाल के दलेल सिंह और उनके हेल्पर अनिल के मुताबिक बदमाशों ने बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया और परधौली गांव के बीच पुलिया के पास सड़क पर कीलें बिछाई हुई थीं। अगला टायर अचानक पंक्चर होने के बाद जब तक उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, तब तक पिछला टायर भी पंक्चर हो गया। उनके कुछ समझ पाने से पहले ही दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक के पास तमंचा और दूसरे के पास कुल्हाड़ी थी। बदमाशों ने दलेल सिंह के पास रखे 22 हजार रुपये लूटने के साथ उनके कान में पहना सोने का कुंडल नोच लिया। इससे उनका कान भी फट गया। हेल्पर अनिल के पास रखे दो मोबाइल भी लूट लिए।
दलेल सिंह के मुताबिक इसी बीच बदमाशों ने सड़क की दूसरी लेन पर जाकर हाथ देकर एक डीसीएम रोकी। अंधेरे में वह यह नहीं देख पाए बदमाश डीसीएम में बैठकर भाग गए या सड़क किनारे छिप गए। दलेल ने बताया कि घटना के बाद वह एक किलोमीटर आगे ढाबे के पास पंक्चर की दुकान पर पहुंचे। पूरी घटना बताने के बाद पंक्चर वाला उन्हें वहां खड़ी डायल 112 वैन के पास लेकर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने कई और वाहनों को भी रोका। कुछ चालक टायर पंक्चर होने के बाद भी अपने वाहन भगा ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने एक काले रंग की कार को भी लूटा जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोग थे। पंक्चर होने के बाद यह कार रुकी तो बदमाशों ने उसमें बैठे लोगों को कब्जे में लेकर लगभग 15 हजार रुपये और सारा कीमती सामान लूट लिया। लूटपाट के बाद इस कार का ड्राइवर भी एक किलोमीटर आगे पंक्चर की दुकान पर पहुंचा जहां उसने पूरा वाकया बताया। कार में बैठे लोगों यह भी बताया कि लूटपाट के बाद उनके पास एक भी रुपया नहीं बचा है।
बदमाश रात करीब एक से तीन बजे तक लूटपाट करते रहे। पंक्चर की इसी दुकान पर रात करीब तीन बजे भी एक डीसीएम आई जिसके सभी टायरों में एक जैसे कट थे। घटना की सूचना पर एडीजी अविनाश चंद्र, एसपी सिटी और कई और अफसर मौके पर पहुंचे। सीबीगंज पुलिस को जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
लूट की बड़ी वारदात और फिर सीमा विवाद
लूटपाट की बड़ी वारदात के बाद दो थानों की सीमा विवाद में कई घंटे तक उलझी रही। घटना के बाद थाना सीबीगंज और फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर ही दोनों ने घटना को एक दूसरे के थाना क्षेत्र में होना बताया तो पुलिस के बीच नोकझोंक भी शुरू हो गई। बाद में मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। उनके हस्तक्षेप के बाद थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई।
लुटने से बच गई रोडवेज बस
जिस समय बदमाश लूटपाट कर रहे थे, उसी दौरान एक रोडवेज बस रामपुर से बरेली की तरफ आ रही थी। बस में काफी सवारियां भी बैठी थी। परसाखेड़ा तिराहे के पास बस का एक टायर अचानक पंक्चर हो गया। इसके बावजूद बस का ड्राइवर उसे धीरे-धीरे चलाते हुए ढाबे पर पंक्चर वाले के पास ले आया। माना जा रहा है कि अगर बस रुक जाती तो उसमें बैठे यात्रियों का लुटना भी तय था।
दो बदमाशों के डीसीएम के ड्राइवर को लूटने की घटना की सूचना मिली है। घटना स्थल का निरीक्षण भी किया है। थाना पुलिस को बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। - अविनाश चंद्र, एडीजी।