फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road built two months ago disintegrates due to rain; patchwork washed away in several places.

Bareilly News: दो माह पहले बनी सड़क बारिश से उखड़ी, कई जगह पैचवर्क भी बहे

Mon, 20 Jul 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Road built two months ago disintegrates due to rain; patchwork washed away in several places.
बरेली। बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। शहर के ज्यादातर प्रमुख मार्गों पर डेढ़ से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भरा होने से राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन खस्ताहाल सड़कों के कई वीडियो वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की नींद नहीं टूट रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

30 जुलाई से सावन भी शुरू होने वाला है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये शहर के नाथ मंदिराें में जलाभिषेक करने आते हैं। शासन स्तर से भी कांवड़ यात्रियों और आम जनता की सहूलियत के मद्देनजर सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। इससे लोग रोज जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ के पास हुए गहरे गड्ढे

सिटी स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क मढ़ीनाथ के पास खस्ताहाल हो चुकी है। महज दो महीने पहले ही इसका निर्माण कराया गया था, पर अब सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार ई-रिक्शा पलटते-पलटते बचे हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति रहती है। अब बरसात में ये गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल सेतु की सर्विस लेन पर गड्ढे

अटल सेतु की सर्विस लेन से चौपुला चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सर्विस लेन की शुरुआत में ही बड़ा गड्ढा हो गया है। दिनभर यहां से जिम्मेदार अधिकारियों का आना-जाना होता है, लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ रही। बारिश के बाद यह गड्ढा जलमग्न हो गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चौपुला चौराहे के पास भी सड़क बदहाल हो चुकी है।

कैंट क्षेत्र में खस्ताहाल हुई सड़क

कैंट इलाके में वीरांगना चौक के समीप सड़क छलनी हो चुकी हैं। रोज इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरते हैं, फिर भी प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। बीते दिनों रात के अंधेरे में एक बाइक सवार गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया था। उसे गंभीर चोटें आई थीं। सैन्य व प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कैंट क्षेत्र की सड़क का इस तरह बदहाल होना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

बदायूं रोड पर दो-दो फुट गहरे गड्ढे

बदायूं रोड पर लाल फाटक पुल से आगे बढ़ते ही सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। स्थिति यह है कि सड़क पर दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें गिरकर लोग अक्सर जख्मी हो रहे हैं। सोमवार को भी स्कूल से लौट रही एक छात्रा की स्कूटी गहरे गड्ढे में बंद हो गई, जिससे वह गिरते-गिरते बची। इसके अलावा कई कार चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीडियो वायरल होने के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार
हाल ही में लाल फाटक पुल की सर्विस लेन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बुजुर्ग बाइक से गिरते दिख रहे हैं। इसके बाद भी गड्ढों को भरने की ज़हमत नहीं उठाई गई। सावन शुरू होने में अब महज 10 दिन बाकी हैं और कछला घाट से जल लेकर आने वाले कांवड़िये इसी मार्ग से गुजरते हैं। यदि सावन से पहले सर्विस लेन की मरम्मत नहीं कराई गई तो शिवभक्तों को भी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।

स्थानीय लोग बोले- रोज हो रहे हादसे
लाल फाटक पुल की सर्विस लेन टूटी पड़ी है। रविवार को ही तीन ई-रिक्शा पलट गए थे। इसमें कई लोग जख्मी हुए। आए दिन हादसे हो रहे हैं। - शिवा
बदायूं रोड पर बडे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रात में इनका अंदाजा न होने के कारण आए दिन बाइक सवार गड्ढे में गिरकर जख्मी हो जाते हैं। - हरीश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed