फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ROAD

अब पूरी तरह बंद नहीं होगा निर्माणाधीन रोड

Tue, 03 Sep 2019 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
ROAD
बरेली। ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच सीवर लाइन निर्माण की वजह से रोड की एक साइड पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। इससे वनवे में ज्यादा ट्रैफिक होने से जाम की समस्या बन रही थी। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रकाशित किया तो एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक ने मौके पर जाकर निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों से बात की। इसके बाद रोड की दोनों साइड आवागमन को खोल दी गईं। अब जिस हिस्से में काम हुआ करेगा, केवल उसी को अस्थाई डिवाइडरों से कवर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में हाल ही में सीवर लाइन का काम चालू हुआ है। इन दिनों काम ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच भी चल रहा है। छोटे-बड़े वाहनों के भारी दबाव के चलते यह रोड काफी व्यस्त है। सीवर लाइन काम के चलते कार्यदायी संस्थान ने रोड की एक साइड पूरी तरह से बंद कर दी थी। डिवाइडर की एक साइड पर ही दोनों ओर का यातायात चल रहा था। इससे यहां जाम की बड़ी समस्या पैदा हो रही थी। जाम से लोगों को होने वाली समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने लिया। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात कर कोई रास्ता निकालने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और एसपी ट्रैफिक के बीच हुई बातचीत में बीच का रास्ता निकाल लिया गया है। अब इस रोड की उस साइड की एक लेन को वाहनों के लिए खोल दिया है जिस पर सीवर का काम चल रहा है। यहां टू लेन के बीच में अस्थाई डिवाइडर लगाए गए हैं। रोड पर दोनों ओर ट्रैफिक चालू रहने से अब यहां जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। सीवर लाइन का काम भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद बीच का रास्ता निकाल लिया गया है। ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच रोड की एक साइड को पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। जिस साइड सीवर लाइन का काम चल रहा है उस साइड की एक लेन पर यातायात चालू रहेगा। बीच में अस्थाई डिवाइडर लगाकर एक लेन पर सीवर लाइन का काम भी चालू रहेगा। इससे जाम की समस्या पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed