फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road accidents decreased in Bareilly, Shahjahanpur, increased in Badaun and Pilibhit.

Bareilly News: बरेली, शाहजहांपुर में घटे, बदायूं और पीलीभीत में बढ़ गए सड़क हादसे

Sun, 18 Aug 2024 05:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Road accidents decreased in Bareilly, Shahjahanpur, increased in Badaun and Pilibhit.
बरेली। मंडल के सभी चार जिलों में वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 की पहली छमाही में सड़क हादसों की संख्या में चार फीसदी की कमी आई है। हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या में 4.7 फीसदी गिरावट हुई है, लेकिन घायल होने वालों की संख्या 4.45 फीसदी बढ़ गई है। आंकड़ों की मानें तो बरेली और शाहजहांपुर में हादसे घटे है, लेकिन बदायूं और पीलीभीत में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बरेली में 2023 में जनवरी से जून तक 636 सड़क हादसों में 269 लोगों की जान गई और 509 लोग घायल हुए। इस साल इस अवधि में 554 सड़क हादसों में 220 लोगों की मौत हुई और 576 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

बदायूं में 2023 में 266 हादसों में 171 लोगों की जान गई और 214 घायल हुए। इस वर्ष 281 हादसों में 181 लोगों की मौत हुई और 201 लोग घायल हुए।
पीलीभीत में स्थिति ज्यादा खराब हुई। जनवरी से जून 2023 तक यहां 215 हादसों में 114 लोगों की जान गई और 116 लाेग घायल हुए थे। इस वर्ष 232 हादसों में 117 लोगों की जान गई और 178 घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पिछले साल 425 हादसे हुए। इनमें 233 लोगों की जान गई और 305 लोग घायल हुए। इस वर्ष 413 हादसों में 232 लोगों की मौत हुई और 240 लोग घायल हुए। संवाद

-----
पांच साल में 6,948 लोगों ने गंवाई जान
पिछले पांच साल में मंडल में 13,413 सड़क हादसों में 6,948 लोगों की जान चली गई। 10 हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए। 2018 से 2023 तक सड़क हादसों के साथ मृतक और घायलों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहा। सबसे ज्यादा हादसे ओवर स्पीड के कारण हुए।

-----
ब्लैक स्पॉट और तीव्र गति के चलते ज्यादा हादसे
ज्यादातर और बड़े हादसों का समय सुबह या शाम का रहा। कारण तीव्र गति, हाईवे के मोड़ और ब्लैक स्पॉट के साथ कोहरा व धुंध भी रहा। शहर में नैनीताल हाईवे पर बड़े हादसे हुए। अधिकारियों का कहना है कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर इस दौरान हादसों का आंकड़ा कम हुआ है।

-------
पांच साल में हादसों में मौतें
जिला---2019---2020----2021----2022----2023
बरेली---536---346---433---487---538
बदायूं---348---309---351---376---352
पीलीभीत---250---143---151---225---216
शाहजहांपुर--421---342---362---332---420
---------
2023 की छमाही के मुकाबले 2024 की छमाही में मंडल के चारो जिलों में हादसों का ग्राफ चार और हादसों में मौतों का ग्राफ 7.7 फीसदी तक कम हुआ है। पीलीभीत व बदायूं में हादसों, मौतों और घायलों का ग्राफ बढ़ा है। बरेली और शाहजहांपुर में हादसे घटे हैं।- दिनेश सिंह, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed