फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Road Accident DCM Overturned on Highway 10 Killed and Many Injured News in Hindi

Pilibhit Road Accident : पीलीभीत सड़क हादसे में 11 की मौत, सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त; मृतकों के आश्रितों को दो-दो देने का एलान

Fri, 24 Jun 2022 02:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Jun 2022 02:07 AM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार डीसीएम पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन
Pilibhit Road Accident DCM Overturned on Highway 10 Killed and Many Injured News in Hindi
जानकारी लेते डीएम पुलकित खरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। करीब सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4:00 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 7 लोग हादसे में घायल हैं, एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में चल रहा है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 17 लोग सवार थे।

मृतक

लक्ष्मी (28) पत्नी संजीव निवासी गोला 
रचना (28) पत्नी कृष्णपाल निवासी गोला
सरला देवी (60) पत्नी लालमन शुक्ला निवासी गोला
हर्ष (16) पुत्र संजीव निवासी गोला
खुशी (2) पुत्री संजीव निवासी गोला
शुशांक (14) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला
आनंद (3) पुत्र कृष्णपाल निवासी गोला
लालमन (65) पुत्र नंदलाल निवासी गोला
श्यामसुंदर (55) पुत्र लालमन निवासी गोला
चालक दिलशाद (35) पुत्र आशिक निवासी गोला

घायल

शीलम शुक्ला (35) पत्नी श्यामसुंदर निवासी गोला
संजीव शुक्ला (35) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला
प्रशांत (17) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला
कृष्णपाल शुक्ला (33) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला
पूनम देवी (42) पत्नी कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)
रिशु उर्फ यश त्रिवेदी (16) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)
प्रवीण (17) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed