{"_id":"d626e391332f99c043c440992e3c311f","slug":"rizwan-has-all-the-flavor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर रिजवान की हो गई खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर रिजवान की हो गई खुशबू
बरेली
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मजहब की दीवार लांघ कर पांच साल से चल रही रिजवान और नूतन उर्फ खुशबू की मोहब्बत को आखिरकार मंजिल मिल गई। नूतन ने अदालत में भी कहा कि वह खुशबू बन गई है और रिजवान से कोर्ट मैरिज के साथ निकाह भी कर लिया। वह बालिग है और रिजवान के साथ ही रहना चाहती है। इस पर अदालत के आदेश पर युवती को सुरक्षा के बीच रिजवान के घर तक पहुंचाया गया।
इज्जतनगर इलाके के परवाना नगर निवासी रिजवान पर मोहल्ले की ही नूतन शर्मा को अगवा करने का आरोप था। चार जनवरी 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीस जनवरी को नूतन हाईकोर्ट का डायरेक्शन लेकर रिजवान के बचाव में थाने पहुंच गई थी। उसने कहा कि मोहब्बत के खातिर नूतन खुशबू बन गई और रिजवान से कोर्ट मैरिज के साथ ही निकाह भी कर चुकी है। पुलिस ने उसे हाईकोर्ट के डायरेक्शन के अनुसार जिला अस्पताल में एक्सरे के बाद अदालत में पेश किया। नूतन ने अदालत में भी पुलिस को दिया गया बयान ही दोराहा और रिजवान के साथ रहने की इच्छा जताई। एसआई रवींद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोमवार को नूतन उर्फ खुशबू को रिजवान के घर पहुंचा दिया गया।