फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ring Road's Qualifying Round Begins

रिंग रोड का क्वॉलीफाइंग राउंड शुरू

Thu, 10 Aug 2017 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 10 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली।
प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शहर के विकास के लिए उठाए गए अमर उजाला के मुददों और पब्लिक से मिले सुझावों को अपना एजेंडा बनाया है। उन्हीं की पहल पर बरेली में बनने वाले रिंग रोड को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही सैटेलाइट, लालफाटक फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पर फाइलें भी तेज दौड़ने लगी हैं। उधर अड़चनों को दूर करते हुए आईवीआरआई मार्ग क्रासिंग पुल निर्माण भी मार्च तक पूरा कराने की कोशिश जारी है। मंत्री ने कहा कि विकास के सभी प्रोजेक्ट पर फोकस है। अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
 बुखारा, आईटीबीपी, रामगंगा मार्ग पर प्रस्तावित रिंग रोड प्रोजेक्ट में डिजाइन, अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण जैसी समस्याओं को क्लीयर किया जा रहा है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों बजट सत्र में प्रस्तावित सैटेलाइट और लालफाटक नए फ्लाईओवर प्रोजेक्टों के लिए मांगी प्रारंभिक धनराशि मंजूर हो गयी है। इसके साथ ही निर्माणाधीन शहामतगंज पुल के लिए करीब 11 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बाकी राशि किश्त में आगे मिलेगी। इससे चिह्नित जाम वाले इलाकों में दोहरी यातायात व्यवस्था लागू हो जाएगी। यानी शहर में प्रस्तावित ओवरब्रिजों पर यातायात शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लालफाटक ब्रिज के लिए एनओसी जारी कराएंगे
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि शहरी विकास के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। अमर उजाला और अन्य माध्यमों से मिले विकास संबंधी प्रोजेक्ट पर सुझावों को ध्यान में रखते हुए काम शुरू किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि सैटेलाइट, लालफाटक और आईवीआरआई प्रोजेक्टों पर पूरा फोकस है। लालफाटक ओवरब्रिज एनओसी रक्षा मंत्रालय से क्लीयर होना है, राज्य सरकार प्रभावी पैरवी कर एनओसी जल्द जारी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो, टैंपो, जुगाड़ की मनमानी बंद हो
शहर में बेधड़क दौड़ रहे अवैध थ्रीव्हीलर और जुगाड़ आदि ने शहरी यातायात व्यवस्था चौपट कर दी है। जगह जगह जाम और अतिक्रमण से निकलना मुश्किल हो गया है। देहात परमिट वाले थ्रीव्हीलर शहर में चल रहे हैं। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार दोपहर उप परिवहन आयुक्त वीके सोनकिया को तलब किया, अवैध और डग्गामार वाहन संचालन पर तीखी नाराजगी जतायी। मंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग बंद है फिर भी मिलीभगत से काम हो रहा है, इससे राजस्व क्षति के साथ ही इससे यातायात भी असुरक्षित हो रहा है, एक्सीडेंट भी हो रहे हैं। मंत्री ने अवैध संचालन पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं।

-------
पुरानी जेल पर पब्लिक फ्रेंडली प्रोजेक्ट लाएंगे
खाली हुई पुरानी जेल पर भी वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने फोकस किया है। बुधवार दोपहर उन्होेंने कमिश्नर पीवी जगनमोहन से विस्तार से चर्चा कर पब्लिक और ‘अमर उजाला’ आदि से मिले सुझावों से अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि इस भूमि पर पब्लिक फ्रेंडली प्रोजेक्ट लाए जाएं। मंत्री ने बताया कि बड़े और छोटे साइज में दो कम्यूनिटी हाल, आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा, बच्चा पार्क, वाकिंग प्लाजा, स्केटिंग और जिम हाल, लोक संस्कृति, अहिच्छत्र और पुराना इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले खान बहादुर खां, दामोदर स्वरूप, पंडित दीनानाथ आदि नायकों की स्मृति में इतिहास गैलरी आदि बनाने के सुझाव मिले हैं। उनका कहना है कि शहरी में इस कीमत जमीन का सही इस्तेमाल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed