फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ring, ring .... it caused a splash

छल्ला, छल्ला .... ने मचाई धूम

Mon, 09 Jan 2017 12:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ring, ring .... it caused a splash
lohri
मॉडल टाउन के दशहरा मेला ग्राउंड पर लगे लोहड़ी मेले में पंजाबी पॉप सिंगर अमरिंदर बॉबी मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने अपने गानों से मेले में धूम मचा दी। खास तौर से छल्ला, छल्ला... पर तो हर कदम थिरक उठा। वहीं शगुन दी लोहड़ी आ गई... पर भी दर्शक झूम उठे। इसके अलावा मुंडिया बरौनी नहीं तू छल्ले तो भी जाऊंगी..., बच्चइयां नू विद्या पडाओ जी सद..., और दुनिया तो सोना नहीं पंजाब बलिए... जैसे गानों का लोग देर रात कर आनंद लेते रहे। 
विज्ञापन

यह मेला पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लगाया गया। इसमें किड्स फैशन से लेकर मेला क्वीन तक की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें गुरप्रीत कौर, पलक अरोरा को मेला क्वीन का खिताब मिला। जब कि साक्षी ओबेराय और महक अरोरा दूसरे और तीसरे नंबर रहीं। इस दौरान लोगों ने यहां बने फूड प्लाजा, किड्स जोन, फन जोन का आनंद लिया तो कार व मोटर साइकिल के स्टाल पर जानकारी लेते रहे। इसके अलावा भांगड़ व गिद्दा के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोगों ने लुत्फ लिया।  
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिति केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने मेले का शुभारंभ किया। विशेष अतिथि शहर विधायक डा. अरुण कुमार रहे। अतिथियों ने मेले में पंजाबी समाज के लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। सोसाइटी के अध्यक्ष डा. केएम अरोरा ने अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पारुष अरोरा, वीके कोचर, जितिन दुआ, हरमीत मेहता, अमर पाल सिंह रोम्पी, संजीव चांदना, तिलक राज दुसेजा, वीरेंद्र अटल, आरेंद्र अरोरा कुक्की, सीएल जुनेजा, दर्शन लाल भाटिया, परमीत मल्होत्रा का सहयोग रहा। मेला सोमवार को भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान 
बरेली। लोहड़ी मेले में शान-ए-पंजाब कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत पंजाबी समाज के सामाजिक, धार्मिक और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें सरदार रंजीत सिंह, दुष्यंत कोहली, कैप्टन राजीव ढींगरा, गीता अरोरा शर्मा, तनेजी जी के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed