फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rickshaw puller makes fake Facebook id of IPS Nurul Hasan arrested by Bareilly police

बरेली: फेसबुक पर रिक्शे वाले के चंगुल में फंसीं कई हाई प्रोफाइल लड़कियां, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Tue, 03 Sep 2019 03:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 03 Sep 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw puller makes fake Facebook id of IPS Nurul Hasan arrested by Bareilly police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में तैनात बरेली निवासी आईपीएस नूरूल हसन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों से अश्लील चैटिंग के आरोप में बरेली की इज्जत नगर पुलिस ने एक रिक्शे वाले को दबोचा है। इज्जत नगर थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी रिक्शेवाले ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए हैरान करने वाली बातों पर से पर्दाफाश किया। 

विज्ञापन


आरोपी रिक्शावाले का नाम जावेद है। वो दिल्ली में रिक्शा चलाने का काम करता था। जब उसने फेसबुक पर आईडी बनाई तो पहले उसके साथ बहुत कम लोग जुड़े थे। वह पहले भी कई फर्जी आईडी की मदद से लड़कियों को फंसा चुका है। उसने बताया कि आईपीएस नूरूल हसन की पहचान ओढ़ने से उसे बहुत फायदा हुआ।
विज्ञापन


आईपीएस के नाम से फर्जी आईडी बना कर उसने राजस्थान की नर्स और महिला वकील समेत कई अच्छी प्रोफाइल वाली महिलाओं से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे ये दोस्ती अश्लील चैटिंग में बदलती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लड़कियां बिना मांगे ही उसे अपनी अश्लील तस्वीरें व वीडियो भेजने लगीं। जावेद ने कहा कि पहले तो मुझे बहुत मजा आ रहा था पर अब सजा भुगतनी पड़ेगी ये पता नहीं था। इसके साथ ही उसने पुलिस के सामने साफ शब्दों में कहा कि मैं प्यार मोहब्बत के लिए ही बना हूं। साथ ही उसने बताया कि घर में उसका एक और मोबाइल पड़ा हुआ है, जिसमें और भी ज्यादा अश्लील चीजें भरी हुई हैं।
 

डबल गेम खेलने वाली मां-बेटी के चक्कर में हुआ पर्दाफाश

दरअसल दिल्ली में रिक्शा चलाने वाले 52 वर्षीय जावेद ने बरेली निवासी युवा आईपीएस अफसर नूरूल हसन के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। जावेद करीब छह महीने से नूरूल हसन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर हजारों महिलाओं से फेसबुक पर अश्लील चैट करता था। उन लड़कियों में से एक बरेली की बीकॉम की पढ़ाई कर चुकी युवती भी थी।

बात तब बिगड़ी जब लड़की ने वीडियो कॉलिंग की जिद की। पोल खुलने के डर से जावेद उससे कन्नी काटने लगा। फेसबुक आईडी आईपीएस हसन के नाम की थी, इसलिए युवती ने पुलिस से नूरूल हसन के खिलाफ शिकायत कर दी। वहीं, नूरूल हसन के पिता शमशुल हसन की ओर से भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ बेटे को परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

मामले को लेकर पुलिस सक्रिय हुई और साइबर सेल की मदद ली तो पता चला कि सारा किया-धरा दिल्ली के एक रिक्शे वाले जावेद का है। पंद्रह दिन की मशक्कत के बाद इज्जत नगर पुलिस आरोपी जावेद को दिल्ली से पकड़कर लाई।

आईपीएस पर आरोप लगाने वाली मां-बेटी का भी खुला भेद

रविवार को जब पुलिस ने जावेद की पहचान करने के लिए युवती को बुलाया तो उसने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने छात्रा और उसकी मां को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया। सोमवार को जावेद को इज्जत नगर थाने में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं मां-बेटी को महिला थाने से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इधर आईपीएस नुरूल हसन के पिता शमशुल हसन ने सोमवार को एक नई रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मां-बेटी का भी भेद खुल गया। पता चला कि इधर मां-बेटी ने आईपीएस के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी थी और उधर लगातार कुछ दिनों से नुरूल हसन के पिता शमशुल हसन को फोन कर के आईपीएस से शादी करवाने का दबाव बना रही थी। 

सोमवार को पिता शमशुल हसन ने जो रिपोर्ट दर्ज कारई उसके मुताबिक युवती दो नंबरों से उन्हें लगातार कॉल कर रही थी। उसका जोर था कि नूरूल हसन से उसकी शादी करा दी जाए। ऐसा न करने पर उन्हें और आईपीएस बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। उनसे रंगदारी मांगने की भी कोशिश की गई। युवती ने धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो वह महाराष्ट्र में जाकर आत्महत्या कर लेगी। 

युवती बोली- आईपीएस ही दोषी है, मैं सुप्रीम कोर्ट तक जाउंगी

इधर महिला थाने में बैठी युवती का कहना था कि वह पूरी तरह यकीन से कह रही है कि उससे बात करने वाला कोई हाई स्कूल पास रिक्शावाला नहीं हो सकता। उसने जावेद से कुछ सवाल किए जिनका वो जवाब नहीं दे पाया।

युवती ने दावा किया कि जावेद को केवल मोहरा बनाया गया है, नुरूल हसन की इसमें कोई न कोई भूमिका जरूर है पर पुलिस अपने विभाग के अफसर को बचा रही है। युवती ने बताया कि महाराष्ट्र के एक रिपोर्टर के जरिये आईपीएस ने उससे संपर्क साधा और उससे ऐसे कई लिंक ले लिए। वह उनके पिता को बस इसीलिए कॉल कर रही थी कि अपने आईपीएस बेटे को सामने करके एक बार उससे बात करा दें।

युवती ने कहा कि आईपीएस दोषी है इसीलिए सामने नहीं आए। उसके रुपये मांगने का कोई सबूत अगर आईपीएस का परिवार पेश कर दे तो वह खुद गलती मानकर खामोश हो जाएगी। युवती ने कहा कि मुझे अगर इस तरह दबाया जा रहा है तो मैं सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की लड़ाई लड़ूंगी।

पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि सीओ थर्ड कुलदीप कुमार ने साफ कहा कि इस मामले में जावेद ही असली आरोपी है। उसके मोबाइल, फेसबुक आईडी व अन्य चीजों से पुलिस ने ढेर सारे साक्ष्य जुटा लिए हैं। छात्रा और उसकी मां डबल गेम खेल रही थीं। वे एक तरफ पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बना रही थीं और दूसरी ओर आईपीएस के परिवार पर शादी व अन्य मांगें पूरी करने का दबाव बना रही थीं। आईपीएस के पिता ने इनके खिलाफ काफी सबूत जुटा लिए हैं जो विवेचना में काम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed