{"_id":"6709be2e88ffe8243704d064","slug":"rice-trader-dies-in-road-accident-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103120-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में चावल व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में चावल व्यापारी की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 मृतक जहूर इस्लाम का फाइल फोटो
नवाबगंज। राइस मिल से बाइक से लौट रहे चावल व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। आनन-फानन में राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने व्यापारी का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी में नूर इस्लाम चावल वाले अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम उनका 36 वर्षीय भाई जहूर इस्लाम पुत्र अब्दुल समद बरखन रोड पर स्थित अपने बहनोई की राइस मिल पर काम के सिलसिले में बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही मिल के पास पास पहुंचे। उसी बीच उनके सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
--
हेलमेट पहनते तो बच सकती थी जान
जहूर इस्लाम बाइक बिना हेलमेट के चला रहे थे। ऊपर से अंधेरा हो चला था। अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया जिससे वह सिर के बल गिर पड़े। संवाद