फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attackers and troublemakers at the hotel included the daughter of a rice mill owner in Bareilly

Bareilly: होटल में हमला और हंगामा करने वालों में राइस मिल मालिक की बेटी भी, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

Sun, 28 Dec 2025 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 02:40 AM IST
सार

बरेली के होटल माई बार हेडक्वार्टर में हंगामा और हमला करने के आरोपियों की सीसी कैमरों की फुटेज से पुलिस पहचान कर रही है। आरोपियों में एक युवती भी है, जो राइस मिल मालिक की बेटी बताई जा रही है। 

विज्ञापन
attackers and troublemakers at the hotel included the daughter of a rice mill owner in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट चौराहे के पास माई बार हेडक्वार्टर में क्रिसमस पार्टी के दौरान युवती पर हमला राइस मिल मालिक की बेटी, उसके बॉयफ्रेंड और साथियों ने किया था। विवाद के समय होटल में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए डीजे बजाकर जाम छलकाए जा रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती के भी नशे में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शुक्रवार को बारादरी थाने में निवासी रोनित श्रीवास्तव, ध्रुव राय, अमन राय, चिराग गुप्ता और एक युवती के खिलाफ जानलेवा हमला और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोप लगाने वाली युवती का मेडिकल परीक्षण कराया तो पता लगा कि वह भी नशे में थी।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के सभी सीसी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली हैं। फुटेज के आधार पर नामजद आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हमलावरों में राइस मिल मालिक की एक बेटी भी शामिल है। वीडियो फुटेज से साफ हो गया है कि होटल में नियमों की धज्जियां उड़ाकर शराब परोसी जा रही थी। आबकारी विभाग भी हरकत में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू 
जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भी होटल संचालक के खिलाफ रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।  इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed