फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Ridam sharma honor returned after winning a medal from Malaysia

Bareilly News: मलयेशिया में रिदम शर्मा ने जीते तीन पदक, शहर में हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 11 Dec 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 05:22 AM IST
सार

मलयेशिया में आयोजित 10वीं ऐशियन पेसिफिक डेफ प्रतियोगिता में पदक जीतकर बरेली का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी रिदम को शहर लौटने पर मंगलवार को इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया।  
 

विज्ञापन
Bareilly Ridam sharma honor returned after winning a medal from Malaysia
इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ रिदम शर्मा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतने पर इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां ने रिदम को माला पहनाकर मिठाई खिलाई। वहां मौजूद छात्राओं ने खुशी का इजहार करते हुए रिदम को गोद में उठा लिया। उनके साथ सेल्फी ली। छात्राओं ने 'मेरे देश की बेटी' गाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रिदम की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन


रिदम की मां ने प्रधानाचार्य, खेल शिक्षिका रश्के महर व शहनाज हुसैन को जीत का श्रेय दिया। सैयद कमर अली, प्रबंधक हसीन हुसैन, शहजाद, सबीहा माजिद, अर्चना श्रीवास्तव, सबा अजमत, पूनम सक्सेना आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


इज्जतनगर में निकाला रोड शो
रिदम के तीन पदक जीतने की खुशी में इज्जतनगर में रोड शो निकाला गया। ढोल-नगाड़े की थाप व आतिशबाजी के बीच खुली जीप में रिदम सभी का अभिनंदन करते हुए चल रहीं थीं। कोच अजय कश्यप के साथ रोड नंबर-4 पर सभी खिलाड़ियों को मिठाई बांटी गई। इस दौरान नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, चीफ कंट्रोलर संजय सिंह, गीता शर्मा, कुणाल चौधरी, पंकज कुमार, शैलेंद्र शर्मा ने माला व शॉल पहनाकर रिदम को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed