फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rhythm topped the 200m race and 400m hurdles.

Bareilly News: 200 मीटर दौड़ व 400 मीटर हर्डल में रिदम रहीं अव्वल

Fri, 10 Oct 2025 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Rhythm topped the 200m race and 400m hurdles.
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन


बरेली। गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को भी विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-19 के 200 मीटर दौड़ व 400 मीटर हर्डल में दक्षिणी जोन से रिदम शर्मा अव्वल रहीं।

बालक वर्ग अंडर-19 ऊंची कूद में बहेड़ी जोन के अभिषेक, अंडर-17 में दक्षिणी जोन के शहानूर, अंडर-14 में मीरगंज जोन के मो. अनस सैफी ने बाजी मारी।
हैमर थ्रो अंडर-19 में मीरगंज जोन के उपदेश, अंडर-17 में उत्तरी जोन के आदित्य सिंह अव्वल रहे। अंडर-14 400 मीटर दौड़ में दक्षिणी जोन के नितेश प्रथम रहे। अंडर-19 त्रिकूद में उतरी जॉन के अंशु पाल, अंडर-17 में फरीदपुर जोन के मोहित यादव प्रथम रहे। अंडर-19 चक्का फेंक में पश्चिमी जोन के शिवम, अंडर 17 में उत्तरी जोन के आदित्य सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर-19 3000 मीटर दौड़ में दक्षिणी जोन के रोहित भदौरिया व अंडर-17 में नवाबगंज जोन के मो. आमिर पहले स्थान पर रहे। अंडर-19 400 मीटर हर्डल में दक्षिणी जोन के मोहित शर्मा, अंडर-17 में दक्षिणी जम के साहब आलम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग 110 मीटर हर्डल स्पर्धा में दक्षिणी जोन के मोहित शर्मा व अंडर-17 में फरीदपुर जोन के गोविंद ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 4x100 मीटर रिले में दक्षिणी जोन व अंडर-17 में फरीदपुर जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग 5000 मीटर पैदल चाल में फरीदपुर जोन के अजीत व अंडर-17 में दक्षिणी जोन के अतुल अव्वल रहे। संवाद




बालिका खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

बालिका वर्ग अंडर-14 400 मीटर दौड़ में दक्षिणी जोन की राधा प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-17 ऊंची कूद में फरीदपुर जोन की कीर्ति ने पहला व नवाबगंज जोन की गीता ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर- 14 में उत्तरी जोन की ऋषिका ने बाजी मारी। अंडर-19 हैमर थ्रो में मीरगंज जोन की पूजा, अंडर-17 में भी मीरगंज जोन की उर्वशी प्रथम रहीं। अंडर-19 त्रिकूद में फरीदपुर जोन की सोनाक्षी, अंडर-17 में भी फरीदपुर जोन की खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 3000 मीटर में दक्षिणी जोन की प्रतिष्ठा, व अंडर-17 में मीरगंज जोन की रिक्की ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-19 200 मीटर दौड़ में रिदम शर्मा दक्षिणी जोन से व दक्षिणी जोन से ही अंडर-17 में साक्षी वर्मा प्रथम रहीं। अंडर-19 400 मीटर हर्डल में दक्षिणी जोन से रिदम शर्मा व अंडर-17 में दक्षिणी जोन से छाया प्रथम रहीं। अंडर 19 100 मीटर हर्डल में फरीदपुर जोन की अंजलि व अंडर 17 में भी फरीदपुर जोन की रेनू ने जीत हासिल की। अंडर 19 4 x 100 मीटर रिले में दक्षिणी जोन व अंडर-17 में मीरगंज जोन और अंडर-14 में दक्षिणी जोन अव्वल रहा। अंडर-19 3000 मीटर पैदल चाल में फरीदपुर जोन की वर्षा व अंडर-17 में दक्षिणी जोन की काजल ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरविंदर कौर ने किया। मंच संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद व आदेश सिंह की ओर से किया गया। इस अवसर पर कमल तिवारी, शाहिद रजा, डॉ. त्रिलोक नाथ, राजेश कुमार यादव, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed