फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rhythm sets sights on Asian Championship; Pratigya also ready.

Bareilly News: एशियन चैंपियनशिप पर रिदम की नजर, प्रतिज्ञा भी तैयार

Tue, 23 Jun 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rhythm sets sights on Asian Championship; Pratigya also ready.
बरेली। देश के लिए पदक जीतने को शहर के युवा खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। रिदम शर्मा और प्रतिज्ञा अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के दम पर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और शहर का नाम रोशन कर चुकीं रिदम शर्मा एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। इससे पहले रिदम ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया था। अब उनकी नजर आगामी 28 और 29 जून को बंगलूरू में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप पर है।
विज्ञापन

रिदम इस समय कड़े अभ्यास में जुटी हैं। इसमें वह 400 मीटर बाधा दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इसके साथ ही 200 और 400 मीटर दौड़ में भी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली मैराथन धावक प्रतिज्ञा भी जमकर अभ्यास कर रही हैं। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रतिज्ञा ने सोशल मीडिया पर कोच अजय कश्यप के अभ्यास का एक वीडियो देखा और अपने सपनों को पंख देने के लिए करीब एक साल पहले इस शहर का रुख कर लिया।

प्रतिज्ञा अब तक 80 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित बीएसएफ मैराथन (10 किलोमीटर) में पांचवां स्थान हासिल किया था, जबकि हाल ही में दिल्ली में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता की एक किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी धाक जमाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed