{"_id":"6ac697962b1804c19500c2e0","slug":"rhythm-prepares-for-world-championships-after-winning-double-gold-bareilly-news-c-4-bly1015-983384-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोहरा स्वर्ण जीतने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में रिदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोहरा स्वर्ण जीतने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में रिदम
विज्ञापन
बरेली। शहर की रिदम शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मलयेशिया के पेनांग में हुई एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ और 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा स्वर्ण हासिल किया है। इससे वह दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। अब जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप पर नजर है।
कोच अजय कश्यप ने बताया कि रिदम की यह अंतरराष्ट्रीय सफलता पहली नहीं है। मलयेशिया में दिसंबर 2024 में हुई 10वीं एशियन पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर रिले और 4×400 मीटर रिले में रिदम ने स्वर्ण पदक जीता था। 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक झटका था। मार्च 2025 में नेशनल डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर हर्डल में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। मार्च 2026 में 27वीं नेशनल बधिर सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। इस दौड़ को उन्होंने 59.9 सेकंड में पूरा किया था। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित 400 मीटर हर्डल में जनरल बच्चों के बीच भी वह तीसरे स्थान पर रही थीं। वह 15 राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुकी हैं। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटेंगीं।
रिदम की मां पूनम शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिवार के लिए गर्व का पल है। उनके भाई विनायक और बड़ी बहन अपूर्वा ने भी खुशी जाहिर की। आरएसओ चंचल मिश्रा और एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि रिदम के भारत लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा। वह 12 अक्तूबर के बाद लौटेंगी।