Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   reward of 25 thousand rupees has been announced for the arrest of the murder accused in Bareilly

Bareilly News: आरोपी नैतिक सोनकर पर 25 हजार का इनाम घोषित, हनुमान दल के पदाधिकारी की हत्या में है वांछित

Sat, 08 Nov 2025 11:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 11:08 AM IST
सार

बरेली में हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या के मामले में आरोपी नैतिक सोनकर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
reward of 25 thousand rupees has been announced for the arrest of the murder accused in Bareilly
आरोपी नैतिक सोनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो महीने पहले हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या करने के आरोपी नैतिक सोनकर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सितंबर में शहर के खुर्रम गौटिया में विशारतगंज के वार्ड सात निवासी हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की मामूली विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव के पिता छोटेलाल ने बारादरी थाने में आठ नामजद और अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें सात आरोपी जेल जा चुके हैं। इस मामले में नामजद खुर्रम गौटिया निवासी नैतिक सोनकर उर्फ काले सोनकर वांछित चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने नैतिक की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अब एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर इनाम घोषित किया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक, नैतिक सोनकर को पकड़वाने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी और वह चाहेगा तो उसका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: छेड़खानी के आरोपी रेलकर्मी ने थाने में इंस्पेक्टर पर किया हमला, वर्दी फाड़ी; रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष बिशारतगंज के वार्ड नंबर सात निवासी गौरव गोस्वामी की 11 सितंबर की रात ईसाइयों की पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव के पिता जगदीश ने खुर्रम गौंटिया निवासी अनस उर्फ मुलायम, नैतिक सोनकर, बिहारी उर्फ निशांत सोनकर, राजा उर्फ कपिल, अभय, शेखर, सगीर और नवादा शेखान निवासी चंदन के खिलाफ बारादरी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

Trending Videos

शेखर, अनस, समीर व चंदन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि बिहारी सोनकर, राजा उर्फ कपिल व अभय ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। विवेचक इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि बयान एवं साक्ष्य संकलन के साथ ही आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगा कि गौरव गोस्वामी को गोली बिहारी उर्फ निशांत सोनकर ने ही मारी थी। 

विवेचक ने जेल में उसके बयान दर्ज किए। साथ ही न्यायालय से उसका रिमांड मांगा। कोर्ट ने तीन नवंबर को पांच घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर किया। पुलिस ने बिहारी उर्फ निशांत सोनकर को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर एक तमंचा व उसमें फंसा खोखा खुर्रम गौंटिया के कब्रिस्तान के पास से बरामद किया था। इस बरामदगी की वीडियोग्राफी कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed