{"_id":"6815339c6f82a319100df33a","slug":"reward-declared-on-animal-smuggler-and-six-accused-who-attacked-police-bareilly-news-c-4-bly1015-631372-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशु तस्कर और पुलिस पर हमलावर छह आरोपियों पर इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशु तस्कर और पुलिस पर हमलावर छह आरोपियों पर इनाम घोषित
विज्ञापन
एसएसपी ने घोषित किया सभी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम
बरेली। फरार छह पशु तस्करों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पांच फरवरी को इज्जतनगर क्षेत्र के सहारा मैदान में संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े मिले थे। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में भोजीपुरा सैदपुर चुन्नीलाल निवासी साहिल, बारादरी के कसाई टोला निवासी सलीम हड्डी और मीरा की पैठ निवासी यासमीन के नाम खोले गए थे। तीनों पशु तस्कर मुकदमे में वांछित चल रहे हैं। कई जगह दबिश देने के बाद भी इन्हें नहीं पकड़ा जा सका है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों आरोपियों पर बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
वहीं, 11 अप्रैल को बारादरी क्षेत्र के कटराचांद में वसीम अहमद के घर में संरक्षित पशु काटे जा रहे थे। पुलिस ने दबिश दी तो पशु तस्कर वसीम, रिजवान उर्फ पिन्ना और कासिम उर्फ सानू छत से कूदकर भाग गए। बाद में तस्करों को पकड़ने काजी टोला गई पुलिस टीम पर आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने हमला किया था। बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे में रिजवान उर्फ पिन्ना वांछित चल रहा था। पिन्ना पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी लोकेश गुर्जर के खेत में सात अप्रैल को संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। भोजीपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में भोजीपुरा क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी मंतासिर फरार चल रहा है। मंतासिर पर भी 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, सिरौली कला थाना पुलभट्ठा जनपद उधमसिंह निवासी मोनिस उर्फ मुन्ना पुत्र फरीद पर भी इनाम घोषित किया गया है। ब्यूरो