फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reward announced for arrest of director of Amar Jyoti company and his brother in Budaun

करोड़ों की ठगी का मामला: अमर ज्योति कंपनी के निदेशक व उसके भाई पर कसा शिकंजा, 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Wed, 25 Jun 2025 10:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 10:03 AM IST
सार

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये जमा कराए थे। रकम देने की बारी आई तो कंपनी के निदेशक और एजेंट भाग गए। इस मामले में बदायूं में कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत व अन्य के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Reward announced for arrest of director of Amar Jyoti company and his brother in Budaun
शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य और उसके भाई सूर्यकांत मौर्य पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। बार-बार समन भेजने के बाद भी दोनों अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। दोनों पर 15 हजार लोगों से निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का आरोप है। सूर्यकांत बरेली में भाजपा का महानगर मंत्री था। आरोप लगने के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से निकाल दिया।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि अमर ज्योति कंपनी के निदेशक शशिकांत और सूर्यकांत पर लोगों के रुपये हड़पने के मामले में चार मुकदमे दर्ज हैं। पहले मुकदमे में दोनों को हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अन्य तीन मुकदमों में पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही, लेकिन सुराग नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- अमर ज्योति प्रकरण: भाजपा ने सूर्यकांत को पार्टी से निकाला, करोड़ों की ठगी में दर्ज है मुकदमा; जानें पूरा मामला 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बदायूं के अधिवक्ताओं ने पुलिस और सदर विधायक को ज्ञापन देकर निवेशकों की रकम वापस कराने और आरोपियों पर इनाम घोषित करने की मांग की थी। इस पर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। इसके बाद से लगातार पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है। मंगलवार देर रात पुलिस ने शशिकांत और सूर्यकांत को भगोड़ा घोषित करते हुए 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed