{"_id":"668c9659d2a265773003c7d7","slug":"revised-track-damaged-due-to-heavy-rains-24-trains-including-agra-fort-cancelled-14-stopped-en-route-bareilly-news-c-4-bly1015-435557-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संशोधित... तेज बारिश से ट्रैक क्षतिग्रस्त, आगरा फोर्ट सहित 24 ट्रेनें रद्द, 14 को रास्ते में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संशोधित... तेज बारिश से ट्रैक क्षतिग्रस्त, आगरा फोर्ट सहित 24 ट्रेनें रद्द, 14 को रास्ते में रोका
विज्ञापन
बरेली। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी और तराई इलाकों में कटान व रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को 38 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 24 ट्रेनों को रद्द तो 14 को शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा। इनमें रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन, टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पीलीभीत-टनकपुर, खटीमा-वनबसा और पीलीभीत-मैलानी रेल खंड में हुआ है। लालकुआं यार्ड में भी पानी भर गया है। पीलीभीत-शाहगढ़ रेल रूट पर शारदा नदी के कटान से पटरियों के नीचे काफी हिस्सा बह गया। मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को सोमवार को निरस्त कर दिया गया। वहीं, मंगलवार को 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। 05062/61 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर पैसेंजर, 25035/36 रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12035 टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, 05097 टनकपुर-दौरई विशेष ट्रेन, 15036/35 काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस, 05341/42 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर, 05336 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।
05383/84 लालकुआं-काशीपुर-लालकुआं पैसेंजर, 05331/32 लालकुआं-मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर, 05409/10 काशीपुर-रामनगर-काशीपुर पैसेंजर, 05391/92 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर, 05394/05393 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -
इन ट्रेनों ने बीच में खत्म की यात्रा
- 05019 देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस को टनकपुर के स्थान पर पीलीभीत तक चलाया गया।
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर रुद्रपुर तक चलाया गया।
- 12040 नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर रुद्रपुर तक चलाया गया।
- 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर रुद्रपुर तक चलाया गया।
- 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को टनकपुर के स्थान पर इज्जतनगर तक चलाया गया।
- 12036 दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को टनकपुर के स्थान पर इज्जतनगर तक चलाया गया।
- 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर पंतनगर तक चलाया गया।
-- -- -- -- --
इनको बीच के स्टेशनों पर रोका
- 05321 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू ट्रेन को मझोला पकड़िया में रोका गया।
- 05322 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू ट्रेन को मझोला पकड़िया में रोका गया।
- 05369 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को किच्छा में रोका गया।
- 05351 बरेली सिटी-काशीपुर डेमू ट्रेन को पंतनगर में रोका गया।
- 05363 मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को बाजपुर में रोका गया।
- 05335 काशीपुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन को गूलरभोज में रोका गया।
- 05401 बरेली सिटी-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को बहेड़ी में रोका गया।
-- -- -- --
इनको बीच के स्टेशनों से चलाया गया
-15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को पंतनगर से चलाया गया।
-13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को रुद्रपुर सिटी से चलाया गया।
-12210 काठगोदाम-कानपुर एक्सप्रेस को रुद्रपुर सिटी से चलाया गया।
-05352 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू ट्रेन को पंतनगर से चलाया गया।
-15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस को किच्छा से चलाया गया।
-05402 लालकुआं-बरेली सिटी पैसेंजर को बहेड़ी से चलाया गया। संवाद