फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Revised: House sold to a person from another community, uproar in Punjabpura

संशोधित : दूसरे समुदाय के शख्स को बेचा मकान, पंजाबपुरा में हंगामा

Tue, 20 Aug 2024 05:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Revised: House sold to a person from another community, uproar in Punjabpura
लोगों ने घरों के बाहर लगाए मोहल्ला छोड़ने की चेतावनी के पोस्टर
विज्ञापन

बरेली। पंजाबपुरा में एक ही समुदाय की घनी आबादी के बीच बना एक मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचने का मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी और हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया कि वह विधिक तरीके से अपनी बात कहें। इस मामले में आज स्थानीय लोग अधिकारियों से मिल सकते हैं।
किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा में वकीलों वाली गली में एक ही समुदाय के लोगों की घनी आबादी है। वहां एक युवक ने अपने मकान को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को बेच दिया है। इसका पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

एक संगठन से जुड़े अनिल मुनि ने बताया कि विक्रेता को अभी मकान की पूरी धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है, इसलिए यह सौदा टल सकता है। अगर सौदा न टला तो सभी लोग यहां अपने मकानों को बेचकर मोहल्ला छोड़ने के लिए मजबूर होंगे। किला थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मौके पर रही। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनी हुई है। लोगों की जो शिकायत है वह पुलिस के स्तर की नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति किसी को बेच सकता है, इसमें प्रशासन का कोई दखल नहीं होता। पंजाबपुरा में किसी मकान के बैनामे को लेकर कोई शिकायत अभी हमारे पास नहीं आई है। शिकायत आएगी तो जांच कराएंगे। - राजीव कुमार शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed