{"_id":"69a5defa785c1a8b770ca7cf","slug":"revised-four-year-old-boy-mauled-to-death-by-dogs-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4434-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम को नोचा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम को नोचा, मौत
Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज/शाही। शाही थाना क्षेत्र के सुकली गांव में सोमवार को खेत पर गए खुर्शीद के चार वर्षीय बेटे अर्श पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जख्मी अर्श की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तलाशते हुए पहुंचे तो शव नाले में पड़ा था। कुत्ते उसे नोच रहे थे। कुत्ते नहीं पकड़े जाने से गांव वालों में आक्रोश है। पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही परिजनों ने देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
खुर्शीद ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। चार वर्षीय अर्श सबसे छोटा था। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर उनका खेत है। वह रोज सुबह उसे लेकर खेत पर जाते थे। सोमवार को वह पत्नी के साथ जरूरी काम से गांव में चले गए। सुबह जागने पर जब अर्श ने माता-पिता को नहीं देखा तो वह अकेले ही खेत की ओर चल दिया। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
वह लौटकर आए तो अर्श की तलाश शुरू की। इस दौरान नाले में पड़े बच्चे को कुत्ते नोचते दिखाई दिए। नजदीक जाकर कुत्तों को भगाने के बाद देखा तो वह अर्श था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे। कई जगह से कुत्तों ने मांस भी नोच लिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में कुत्तों का आतंक
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुत्तों का आतंक है। आए दिन ये लोगों को दौड़ा लेते हैं। कई को काट भी चुके हैं। कई शिकायतों के बाद भी कुत्तों को पकड़ा नहीं जा रहा। उन्होंने कुत्तों को पकड़कर आबादी से दूर छोड़े जाने की मांग की है।