{"_id":"0cdb4fbffc086fd21257b0daed814fd6","slug":"reverse-re-going-population-control-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टा चलकर दे रहे जनसंख्या कंट्रोल का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टा चलकर दे रहे जनसंख्या कंट्रोल का संदेश
बरेली
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जनसंख्या रोकने के लिए एक दंपति का अनोखा अभियान मंगलवार को शहर पहुंचा। यहां उन्हाेंने सुबह दस बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक उल्टा पैदल चलकर जनसंख्या कंट्रोल करने का संदेश दिया। वे लोगाें को पोस्टकार्ड भी बांटते चल रहे थे। मकसद है कि लोग जनसंख्या रोकने के लिए पोस्टकार्ड पर संदेश लिखें और सरकार को भेजें। उल्टी पैदल यात्रा का बरेली उनका 71वां शहर रहा।
मेरठ की सुरभि परिवार फाउंडेशन की ओर से जनसंख्या रोकने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एक लाख 20 हजार पोस्टकार्ड से केंद्र सरकार को संदेश भेजने का लक्ष्य रखा गया है। अध्यक्ष दिनेश तलवार ने बताया कि आज देश की जनसंख्या 128 करोड़ से अधिक हो गई है। इससे देश में संकट उत्पन्न हो रहा है। गरीबी और बेरोजगारी से सब परेशान हैं। लेकिन इस ओर किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। तलवार कहते हैं कि 1994 में उन्होंने अपनी बीवी के साथ मिलकर अभियान चलाया। 70 बार जंतर मंतर पर धरना दे चुके हैं। शहर में शेखर माथुर के सहयोग से उन्हाेंने सर्किट हाउस, बास मंडी, राजेंद्रनगर में पैदल चलकर संदेश दिया। दिनेश बताते हैं कि उनकी पत्नी दिशा तलवार इस अभियान में उनके साथ हैं। उनके दो बच्चे हैं। खुद कारोबार और पत्नी इंश्योरेंस कंपनी में हैं।