{"_id":"695e71f454f83813f0033b4a","slug":"revenue-officer-and-his-private-driver-arrested-for-taking-bribe-of-twenty-thousand-rupees-in-bareilly-2026-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीस हजार रुपये घूस लेते कानूनगो और उसका निजी चालक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीस हजार रुपये घूस लेते कानूनगो और उसका निजी चालक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Wed, 07 Jan 2026 08:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:27 PM IST
सार
बरेली के सिरौली में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एक शख्स की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो और उसके निजी चालक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कानूनगो ने जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी कानूनगो और उसका निजी चालक
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सिरौली में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और उसके निजी चालक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पैमाइश के बदले यह रिश्वत मांगी गई थी। भमोरा थाने में दोनों आरोपियों को लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
एंटी करप्शन थाने के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि आंवला के केसरपुर निवासी पंकज ने शिकायत की थी कि उनकी कृषि भूमि की पैमाइश होनी थी। इसके बदले में आंवला तहसील के राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने उनसे बीस हजार रुपये मांगे थे।
शिकायत के बाद इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने डीएम से दो स्वतंत्र गवाह लिए। फिर टीम से मिले नोट लेकर पंकज ने वीरेंद्र पाल सिंह से बात की। उन्होंने पंकज को सिरौली में बुलाया। टीम ने बुधवार दोपहर बाद राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने रंगेहाथ दोनों को दबोचा
टीम के मुताबिक, जब पंकज घूस देने पहुंचा तो पहले मीरगंज के गांव बनइया निवासी सर्वेश ने रुपये हाथ में ले लिए। थोड़ी देर बाद सर्वेश ने यह रकम वीरेंद्र को सौंप दी। उसी वक्त टीम ने दोनों को दबोच लिया। टीम दोनों को भमोरा थाने ले आई। वहां दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।
यहां करें शिकायत
एंटी करप्शन थाने के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एंटी करप्शन) का स्थानीय कार्यालय व थाना पुलिस लाइन गेट के पास है। यदि सरकारी कार्यालयों में कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय कार्य के बदले घूस मांग रहा है तो उसकी शिकायत दफ्तर में आकर कर सकते हैं। सीओ एंटी करप्शन के मोबाइल नंबर 9454405475 व प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9454401653 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं।