{"_id":"6af77e9c20775133f400ab6e","slug":"revenue-inspector-attacked-while-conducting-a-survey-two-suspects-in-custody-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-105115-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पैमाइश करने गए राजस्व निरीक्षक पर हमला, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पैमाइश करने गए राजस्व निरीक्षक पर हमला, दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
हाफिजगंज। जमीन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक जगदीश कुमार पर शुक्रवार को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। उन्हें बचाने आए खेत स्वामी कढ़ेराम को भी पीटा गया। राजस्व निरीक्षक ने सात हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
तहसील के रिठौरा के राजस्व निरीक्षक जगदीश कुमार एसडीएम सदर बरेली के 29 अक्तूबर के आदेश पर ग्राम कुंवरपुर बंजरिया में जमीन की पैमाइश और मेड़बंदी कराने गए थे। आरोप है कि मौके पर मौजूद दूसरे पक्ष के दामोदर और उनके पुत्रों विधाराम, मुरारी, गेंदल, रमेश, अरुण और अतुल ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस मारपीट में उनकी हाथ की अगुली और शरीर में चोटें आईं। हमलावरों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने आरोपियों को दौड़ाकर उन्हें बचाया। पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घायल राजस्व निरीक्षक और खेत स्वामी को उपचार के लिए नवाबगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस भागने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद