{"_id":"695c2b79a565c684ea09b14d","slug":"revenue-and-municipal-corporation-team-did-measurement-found-illegal-encroachment-on-government-pond-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106135-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजस्व और नपा की टीम ने की पैमाइश, सरकारी तालाब पर मिले अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजस्व और नपा की टीम ने की पैमाइश, सरकारी तालाब पर मिले अवैध कब्जे
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के बीचो-बीच बने सरकारी तालाब पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसडीएम ने टीम गठित कर पैमाइश के आदेश दिए । सोमवार को राजस्व और नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की तो 12 से अधिक अवैध मकानों का निर्माण मिला ।
मोहल्ला गांधी टोला निवासी किशनलाल ने एसडीएम उदित पंवार को शिकायती पत्र देकर मांग की थी कि कस्बे के बीचोबीच बने सरकारी तालाब पर लोगों ने अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण करा लिया है। इससे तालाब का स्वरूप बदल गया है। लगभग छह बीघा में बने तालाब मात्र तीन बीघा में सिमट कर रह गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक लालाराम हलका लेखपाल प्रेमपाल गंगवार को पैमाइश के आदेश दिए। वहीं, नगर पालिका से धर्मेंद्र कुमार, अमर सिंह, कमल कुमार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश की तो शिकायत सही मिली। टीम की पैमाइश होता देख अवैध कब्जेदारों में खलबली रही। संवाद
--
तालाब पर चार बीघा 15 विस्वा का अभिलेखों में तालाब दर्ज है। पैमाइश की जा रही है, जिसमें आधे से अधिक तालाब पर लोगो ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
-लालाराम, राजस्व निरीक्षक
--
शिकायत पर राजस्व टीम और नगर पालिका टीम ने मौके पर पैमाइश को भेजा गया है। अभी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन टीम ने बताया कि तालाब पर अवैध कब्जा किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
-उदित पंवार, एसडीएम नवाबगंज