फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   revealation mla mishra wants to narry daughter with the officer

अफसर से बेटी की शादी करना चाहते थे विधायक मिश्रा

Sun, 14 Jul 2019 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
revealation mla mishra wants to narry daughter with the officer
खुलासा... - फोटो : अमर उजाला

बेधड़क अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बागी हुई अपनी बेटी साक्षी की ओर से लगाए आरोपों के बाद घर की चहारदीवारी में ही सिमटे हुए हैं। 

विज्ञापन


सियासी और सामाजिक तौर पर उनके करीबी लोगों का जरूर उनके घर और कार्यालय पर जमावड़ा लगा है। बेटी साक्षी ने खुलासा किया है कि पिता पढ़ाई पूरी कराए बिना उसकी शादी किसी अफसर से कराना चाहते थे। 
विज्ञापन


घर के ड्राइवर को यह जानकारी थी, लेकिन मुझसे पूछा तक नहीं। बेटी के आरोपों को लेकर लगातार सवालों से हताश विधायक अब इस मुद्दे पर ज्यादा बात भी नहीं करना चाहते। शनिवार को विधायक राजेश मिश्रा के आशियाना कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर समर्थकों से घिरे रहे। सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी के भाई विक्की का कहना है कि उनकी बहन का चाहे जो आरोप हो, लेकिन उन्होंने उसे हर तरह से सपोर्ट किया। उसने पढ़ाई के लिए जयपुर जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने ही परिवार में उसकी पैरवी की। जयपुर के जिस कॉलेज में मोबाइल प्रतिबंधित था, वहां उसे उसकी फरमाइश पर 20 हजार रुपये का मोबाइल भी दिलाया।

 वीर सावरकर नगर में अजितेश उर्फ  अभि का घर है। टीवी चैनलों से बातचीत में उसके पड़ोसियों ने सवाल उठाए। कई लोगों का कहना था कि अजितेश कॉलोनी में दबंग तरीके से रहता था। एक मामले में मारपीट के बाद अजितेश ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी लिखाई थी।


विधायक बोले- मेरे सामने घर पर नहीं फटकता था अजितेश
विधायक मिश्रा ने कहा कि अजितेश उर्फ अभि उनके बेटे विक्की का दोस्त था। हालांकि उसकी और विक्की की उम्र में काफी अंतर है। उनका दावा है कि अजितेश तभी उनके घर आता था, जब वह नहीं होते थे। विधायक दावा करते हैं कि बेटे और दोनों बेटियों से वह हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed