{"_id":"5e48638e8ebc3e6a907bb8aa","slug":"return-money-collected-from-ayushman-card-holders-to-private-hospital-bareilly-news-bly396046992","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आयुष्मान कार्ड धारकों से वसूला पैसा लौटाएं निजी अस्पताल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आयुष्मान कार्ड धारकों से वसूला पैसा लौटाएं निजी अस्पताल’
विज्ञापन
Electronic Health Card
बरेली। जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक शनिवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बीके सिंह की अध्यक्षता में हुई। एडीएम ने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जिन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों से इलाज के पैसे ले लिए हैं। एडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्पताल संचालकों ने पैसे वापस नहीं किए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीराम किशोर मेमोरियल हॉस्पिटल के खिलाफ भवानी प्रसाद निवासी फ रीदपुर ने शिकायत की। कहा, आयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल में उनका इलाज नहीं किया गया। र्साइं हॉस्पिटल की भी शिकायत सामने आई। मुनीश देवी ने बताया कि वह इलाज कराने पहुंचीं तो डॉक्टर ने उन्हें भर्ती तो कर लिया लेकिन कार्ड लेने से मना कर दिया। बाद में इलाज के पूरे पैसे वसूलने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया। एडीएम ने बताया कि एक अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामले को राज्य शिकायत निवारण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, आयुष्मान जिला शिकायत अधिकारी अमीर बेग आदि मौजूद रहे।