फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired teacher shot dead

सेवानिवृत्त अध्यापक की सरेशाम गोली मारकर हत्या

Wed, 19 Oct 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher shot dead
मृतक सत्यपाल सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज/सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यपाल सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सत्यपाल अपनी बाइक से सब्जी खरीदने दिसौलीगंज की बाजार जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पेट में गोली मारकर भाग गए। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी सत्यपाल सिंह वर्ष 2019 में जूनियर हाईस्कूल हर्ररायपुर से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे विपिन प्रताप सिंह के मुताबिक पिता मंगलवार शाम करीब चार बजे दिसौलीगंज की साप्ताहिक बाजार में साग-सब्जी लेने को घर से निकले थे। वह बाइक लेकर अमरौली और सैदपुर कस्बे के बीच पहुंचे थे। तभी एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर पेट में गोली मार दी और भाग गए। उस वक्त मांगकर खाने वाला व्यक्ति दिलदार अमरौली से पैदल लौट रहा था। बदमाश उसके ही सामने सत्यपाल सिंह को गोली मारकर भागे थे।
विज्ञापन

दिलदार के शोर मचाने पर तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस और सेवानिवृत्त अध्यापक के परिवार वाले पहुंच गए। वह तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल सत्यपाल सिंह का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। बेटे विपिन प्रताप सिंह ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। इसकी सूचना पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीन टीमें गठित कर तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस सैदपुर कस्बे में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरौली गांव से पीछे लगे थे बदमाश
वजीरगंज थाना पुलिस प्रथम दृष्टतया मान रही है कि बदमाश पीछे से आए थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने ही सत्यपाल सिंह को गोली मारी थी। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जिन बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या की है, वे अमरौली गांव के बाहर खड़े देखे गए थे। जैसे ही सत्यपाल सिंह सैदपुर की ओर रवाना हुए कि वह पीछे लग गए और घटना को अंजाम देकर भाग गए।
प्रत्यक्षदर्शी बोला-उसके सामने भागे थे बदमाश
घटना के प्रत्यक्षदर्शी दिलदार का कहना है कि वह गांव-गांव जाकर भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। हत्या के दौरान वह अमरौली गांव से ही पैदल लौट रहा था। यह इत्तेफाक है कि बदमाशों ने उसके नजदीक ही सत्यपाल को रोका था। उसने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पैदल था। इससे ज्यादा दूर नहीं जा पाया। उसने सत्यपाल सिंह को संभालना ज्यादा जरूरी समझा।

वजीरगंज थाना क्षेत्र में अमरौली गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक की गोली मारकर हत्या हुई है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि बदमाश पीछे से आए थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनको गोली मार दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। मृतक के बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed