{"_id":"65454ff4166839d21a02fab9","slug":"retired-teacher-commits-suicide-by-setting-himself-on-fire-bareilly-news-c-4-bly1015-280715-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 85 साल के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक ने खुद को आग लगाकर दी जान, कई भाषाओं के थे जानकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 85 साल के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक ने खुद को आग लगाकर दी जान, कई भाषाओं के थे जानकार
Sat, 04 Nov 2023 07:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:20 AM IST
सार
सेवानिवृत्त शिक्षक ध्रुव नारायण मेहरोत्रा कई भाषाओं व विषयों के जानकार थे। वह रेलवे इंटर कॉलेज के प्रवक्ता थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी काफी पूंजी दान में दे दी थी।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक को ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की अवध विहार कॉलोनी में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक ध्रुव नारायण मेहरोत्रा (85) ने घर के कमरे में खुद को आग लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान रात नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि ध्रुव नारायण कई भाषाओं व विषयों के जानकार थे। वह रेलवे इंटर कॉलेज के प्रवक्ता थे लेकिन किन्हीं कारणों से इस्तीफा दे दिया था। बताया गया कि वह सुभाषनगर स्थित नवीन पुस्तक भंडार के मालिक भी थे। उन्होंने अपनी काफी पूंजी दान में दे दी थी। उनके बेटे भी काफी संपन्न हैं।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली होकर गुजरेंगी 10 और विशेष ट्रेनें, चार गतिशक्ति एक्सप्रेस भी शामिल; समयसारिणी जारी
विज्ञापन
घर में पिता के साथ रहने वाले बेटे अतुल ने सीओ टू राजकुमार मिश्रा को बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर थे। वह अपनी गाड़ी की सर्विस कराने गए तो घर में पिता के अकेले होने की वजह से मकान में बाहर से ताला लगा दिया था।
कुछ देर बाद उन्होंने खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। सफाई दी कि ताला न लगाने से मोहल्ले के बच्चे घर में घुस जाते थे और पिता को परेशानी होती थी। सीओ ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि बुजुर्ग की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इस पर अतुल खामोश हो गए।