फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 more festive special trains will pass through Bareilly

UP: बरेली होकर गुजरेंगी 10 और विशेष ट्रेनें, चार गतिशक्ति एक्सप्रेस भी शामिल; समयसारिणी जारी

Sat, 04 Nov 2023 06:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 04 Nov 2023 06:17 AM IST
सार

त्योहार पर घर जाने वालों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे 10 और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। शुक्रवार को रेलवे ने इन ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर दी।

विज्ञापन
10 more festive special trains will pass through Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे 10 और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें 04494/04493 आनंद विहार-लखनऊ-आनंद विहार और 04498/04497 आनंद विहार-वाराणसी-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस भी शामिल हैं। गतिशक्ति एक्सप्रेस ट्रेनें 10 से 12 नवंबर के बीच दो-दो फेरे लेंगी। शुक्रवार को रेलवे ने इनकी समयसारिणी जारी कर दी।

विज्ञापन


04494 आनंद विहार-लखनऊ गतिशक्ति एक्सप्रेस 10 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। दोपहर 1:15 बजे बरेली आएगी और शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04493 लखनऊ-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर को लखनऊ से सुबह 8:45 बजे चलेगी। दोपहर 1:10 बजे बरेली और शाम 6:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन का गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई में भी ठहराव होगा।
विज्ञापन


04498 आनंद विहार-वाराणसी गतिशक्ति एक्सप्रेस 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। दोपहर 1:35 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04497 वाराणसी-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर को सुबह 5:55 बजे वाराणसी से चलेगी। दोपहर 1:52 बजे बरेली और शाम 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसका ठहराव गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर में भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के लिए भी मिलेगी ट्रेन 
05306 लालकुआं-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन सात नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को लालकुआं से रात 10 बजे चलेगी। रात 12:06 बजे बरेली जंक्शन आएगी और एक बजे बदायूं पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:10 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी।

05305 कानपुर अनवरगंज-लालकुआं विशेष ट्रेन का संचालन आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को होगा। यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज से सुबह 8:55 बजे चलने के बाद दोपहर 2:12 बजे बदायूं, 3:35 बजे बरेली जंक्शन और शाम छह बजे लालकुआं पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, सोरों, कासगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ और कन्नौज में होगा।

दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन की भी समयसारिणी जारी 
05023/05024 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन पांच नवंबर से चार दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को होगा। 05023 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को रात 8:55 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन तड़के 6:20 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 05024 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 4:30 बजे दिल्ली से चलकर रात 9:05 बजे बरेली और अगले दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन भी बरेली से गुजरेगी 
05115/05116 छपरा-आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन आठ से 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। 05115 छपरा-आनंद विहार पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को शाम 5:45 बजे छपरा से चलकर दूसरे दिन सुबह 6:50 बजे बरेली आएगी और 11:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05116 आनंद विहार-छपरा पूजा स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 2:45 बजे आनंद विहार से चलकर शाम 7:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed