फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired professor faces danger in going to university

Bareilly News: सेवानिवृत्त प्रोफेसर को विश्वविद्यालय जाने में खतरा, एसएसपी से मांगी सुरक्षा

Tue, 11 Jun 2024 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Retired professor faces danger in going to university
बरेली। विवि परिसर की एक बैठक में जाने से रुहेलखंड विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर को खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग से 2021 में सेवानिवृत्त प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद कुलपति केपी सिंह ने उन्हें पेंशन और जीएफ नहीं दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करने से नाराज होकर कुलपति ने 2015 में की गई एक फर्जी शिकायत पर जांच बैठा दी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में साफ हो गया कि एके जेटली ने धन का दुरुपयोग नहीं किया है लेकिन हाइपोथेटिकल शोधपत्र दिखाकर 2003 में प्रोफेसर पद की नियुक्ति को गलत बताया है। कुलाधिपति के निर्देश पर कुलपति को इस मामले में सुनवाई करनी है। सुनवाई की एक बैठक हो चुकी है जबकि एक बैठक मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से होनी आज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके जेटली के मुताबिक, विवि के मीडिया प्रभारी ने एक बयान दिया है कि मैं दोषी पाया गया हूं, मुझ पर दोष सिद्ध हो चुका है। ऐसे में बैठक के दौरान कुलपति कार्यालय में उनके साथ अभद्रता हो सकती है। इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed