फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired officer cheated in the name of job in Air Force

Bareilly News: एअरफोर्स में नौकरी के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी को ठगा

Sun, 06 Aug 2023 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Retired officer cheated in the name of job in Air Force
बरेली। नाती की एअरफोर्स में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर रिटायर्ड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से एक ठग ने साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी न लगने पर रुपये मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में बिथरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के सैदपुर कुर्मियान निवासी सूरजपाल ने बताया कि उनके पिता बाबूराम रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। पिता की मुलाकात बरेली कचहरी पर गौरव सिंह से हुई थी। गौरव ने कुछ दिन पहले बाबूराम से फोन पर बातचीत की। कहा कि अगर तुम्हारे घर में कोई इंटर पास लड़का हो तो एअरफोर्स में क्लर्क की नौकरी लगवा दूंगा। बाबूराम ने नाती की नौकरी लगवाने के लिए कहा तो गौरव ने 4.50 लाख रुपये मांगे। इस पर बाबूराम ने बन्नूवाल नगर स्थित गौरव के घर जाकर डेढ़ लाख रुपये दिए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में डाले और डेढ़ लाख दोबारा नकद दिए। गौरव ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जानकारी करने पर ठगी का पता चला। गौरव से रुपये मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। बाबूराम के बेटे सूरजपाल ने बिथरी चैनपुर थाने में गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed