फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired employee dies in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में रिटायर्ड कर्मचारी की मौत

Mon, 02 Dec 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Retired employee dies in road accident
आंवला। मृतक विनोद का फाइल फोटो-स्वजन
आंवला। नगर के एक निजी अस्पताल में रिश्तेदार के यहां जन्मे बेटे को देखकर लौट रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात कनगांव निवासी 62 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा नगर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उस दौरान उनकी पत्नी बृजवाला देवी भी बाइक पर सवार थीं। बदायूं रोड पर देवी गांव के समीप सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। इस दौरान विनोद के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन

विनोद के रिश्तेदार विश्वओम शर्मा के अनुसार विनोद गांव के ही सरकारी विद्यालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनके तीन बेटे थे, जिनमें सभी की मृत्यु हो चुकी है। बेटे के परिवार के लोग उनके साथ रहते हैं। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed