फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired administrative officer of private school duped

Bareilly News: निजी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी से ठगी

Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Retired administrative officer of private school duped
बरेली। ऑनलाइन निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर स्कूल के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी से 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सुपर सिटी निवासी विजय टंडन दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। विजय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से मेसेज आया था। मेसेज करने वाले ने एप के जरिये ऑनलाइन निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। विजय टंडन ने उसकी बातों में आकर 23 अक्तूबर 2024 से सात जनवरी 2025 तक 28,72,969 रुपये ट्रांसफर कर दिए। विजय को साइबर ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। --
विज्ञापन

पहले टास्क पूरा करने पर दिया कमीशन, फिर चार लाख ठगे
बरेली। साइबर ठगों ने बारादरी निवासी युवक को पहले ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर कमीशन दिया। इसके बाद 4.6 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संंजय नगर निवासी भागीरथ के व्हाट्सएप पर मेघना प्रमोद ने मेसेज किया। नौकरी के लिए एक फार्म भरवाया और निजी जानकारी ले ली। इसके बाद लिंक भेजकर टास्क पूरे करने के लिए कहा। पहले दिन टास्क पूरा करने पर कमीशन दिया। इसके बाद भागीरथ से रिचार्ज कराए गए और ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए। उनके कुल 4.6 लाख रुपये कमीशन समेत बने। रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। टेलीग्राम पर बात की तो कम प्वाइंट बताकर 1,61,124 रुपये मांगे गए। भागीरथ ने रिश्तेदारों से उधार लेकर रुपये ट्रांसफर किए थे। अब उनके रिश्तेदार उनसे रुपये मांग रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed