{"_id":"6872c8dc994cd4006808a3ea","slug":"retired-administrative-officer-got-the-lease-done-in-the-name-of-his-wife-the-matter-reached-the-police-station-bareilly-news-c-4-1-bly1039-680961-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने पत्नी के नाम कराया पट्टा, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने पत्नी के नाम कराया पट्टा, थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन
भुता। थाने के समाधान दिवस में शनिवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया। पता चला कि 40 साल पहले फरीदपुर तहसील में नाजिर रहने के दौरान श्यामाचरण ने पत्नी के नाम सरकारी जमीन का पट्टा करा लिया। जिस पर वह कब्जा करने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों का उन्हें भारी विरोध झेलना पड़ा और अधूरा निर्माण छोड़कर बैरंग लौट गए थे। दूसरे दिन शनिवार को प्रधान के साथ काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे।
पट्टे वाली जमीन फरीदपुर मार्ग पर भुता कस्बे में तिराहे के पास बेशकीमती जमीन है, जहां पर श्यामाचरण की पत्नी के नाम पट्टा है। गाटा-511 की जमीन की पट्टाधारक प्रेमा देवी पत्नी श्यामाचरण हैं। यह जमीन राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग में अंकित है।
श्यामाचरण भुता ब्लॉक के ही गांव मिल्क गोटिया मजरा गजनेरा के निवासी हैं। इन्होंने फरीदपुर तहसील में नाजिर से प्रशासन अधिकारी तक सेवाएं दी हैं। उसी बीच वर्ष 1985 के दौर में इन्होंने पत्नी के नाम से पट्टा कराया था, लेकिन उस पर करीब 40 वर्ष बाद शुक्रवार को कब्जा करने पहुंचे थे। इस मामले की खबर मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे और विरोध शुरू कर दिया था। कुछ देर में प्रधान ब्रजेश गंगवार भी पहुंच गए थे। प्रधान ने पुलिस भी बुला ली थी। इसके बाद शनिवार को प्रधान के साथ कई ग्रामीण समाधान दिवस में थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को घटनाक्रम बताया और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा है कि सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने अपने अहोदे का दुरुपयोग कर शासकीय सेवाकाल में बेशकीमती सरकारी चकमार्ग की जमीन का पत्नी के नाम से पट्टा करा लिया था। यह पट्टा निरस्त नहीं हुआ तो वह लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हालांकि, श्यामाचरण का कहना है कि उनकी पत्नी के नाम पर जमीन का पट्टा गलत नहीं है। दूसरी तरफ, नायब तहसीलदार शुभम पांडेय ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद