{"_id":"678ec6c966e7221af508c984","slug":"retired-accountants-son-kidnapped-ransom-of-rs-5-lakh-demanded-bareilly-news-c-4-lko1064-565200-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेवानिवृत्त लेखपाल के बेटे का अपहरण, पांच लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेवानिवृत्त लेखपाल के बेटे का अपहरण, पांच लाख की फिरौती मांगी
विज्ञापन
बरेली। शहर निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल के बेटे अनूप कटियार के फर्रुखाबाद से अपहरण का मामला सामने आया है। पत्नी की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की कई टीमें सुराग मिलने पर उत्तराखंड बाॅर्डर व भोजीपुरा क्षेत्र में दबिश दे रही हैं।
अनूप कटियार (35) मूल रूप से हरदोई जिले में पांडेयपुर के निवासी हैं। उनके पिता अमर सिंह कटियार बरेली में लेखपाल थे जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह लोग बारादरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी में मकान बनाकर रहते हैं। अनूप की पत्नी किरन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति गांव पांडेयपुर में रहकर खेतीबाड़ी का काम देखते हैं। अनूप 17 जनवरी को अपने परिचित हरीश कटियार से मिलने फर्रुखाबाद के बांधा गए थे। तब से उनके पति अनूप कटियार व हरीश कटियार दोनों का पता नहीं चल रहा है। किरन के मुताबिक उनके मोबाइल फोन नंबर पर रविवार दोपहर पति अनूप के ही नंबर से कॉल आई। इसमें अनूप को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। कहा गया कि जिंदा चाहते हो तो रुपये तैयार रखना। यह सुनकर किरन घबरा गईं। इसके बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। अमर उजाला ब्यूरो
-- -- -- --
- बारादरी थाना क्षेत्र से जुड़े अपहरण के मामले में पुलिस की टीम लगी हैं। उत्तराखंड सीमा से सटे इलाके व हरदोई और फर्रुखाबाद तक टीम तलाश कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ में कुछ सुराग मिले हैं। जल्दी ही खुलासा करने का प्रयास है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी