फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retarded youth was beaten to death with a stick in Bareilly

Murder: बरेली के शाही में मंदबुद्धि युवक की लाठी से पीटकर हत्या, बच्ची की चप्पल चुराने की तोहमत लगाकर पीटा

Wed, 01 Mar 2023 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Mar 2023 01:11 PM IST
सार

बरेली के शाही में मंदबुद्धि युवक की लाठी से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची की चप्पल चुराने का आरोप लगाकर मंदबुद्धि युवक को बेरहमी से पीटा। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Retarded youth was beaten to death with a stick in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के शाही थाने के गांव बिहारीपुर में एक मंदबुद्धि युवक को लाठियों से बुरी तरह पीटा गया, रात में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है, पोस्टमार्टम में भी सिर की गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारी तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी कमला देवी के अनुसार उनके घर के पास धर्मस्थल है। उनका बेटा 28 वर्षीय किशनपाल मंदबुद्धि है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे किशनपाल वहां झाडू़ लगा रहा था। गांव के बच्चे होलिका स्थल पर फूल डालने के बाद धर्मस्थल पर फूल डालने आए थे। तभी एक बच्ची की चप्पल गायब हो गईं। 
विज्ञापन


बच्ची ने शिकायत की तो उसके घरवालों ने किशनपाल पर चप्पल गायब करने का आरोप लगाकर उसे बुरी तरह पीटा। जैसे-तैसे वह छूटकर घर आया तो एक महिला समेत करीब छह लोग उनके घर में घुस आए और बेटे को दौड़ाकर लाठियों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसके सिर में अंदरूनी चोट आईं हैं। लोग बचाने आए तो उन्हें मारने की धमकी दी। मां ने बताया कि किशनपाल के मुंह से काफी खून निकला और देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर शाही थाना पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष बलबीर सिंह ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम हुआ तो सिर में अंदरूनी गहरी चोटों से मौत की पुष्टि हुई।


बेटा ही था सहारा
कमला देवी ने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटे बाहर मजदूरी करते हैं। वह किशनपाल के साथ ही रहती थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed