फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   resumes of trains cancelled due to fog will start from 1st March in Bareilly

Bareilly: एक मार्च से शुरू होगा कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों का संचालन, बरेली-रोजा पैसेंजर तीन मार्च से चलेगी

Wed, 28 Feb 2024 11:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 11:07 AM IST
सार

कोहरे के कारण रद्द चल रही ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो जाएगा। वहीं बरेली-रोजा पैसेंजर ट्रेन जो 29 फरवरी तक निरस्त थी, इसका संचालन तीन मार्च से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
resumes of trains cancelled due to fog will start from 1st March in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो जाएगा। इनमें तीन ट्रेनों बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस व बरेली-रोजा पैसेंजर का संचालन बरेली जंक्शन से होता है। बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन भी बंद है। मार्च में इन सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक मार्च से इनका संचालन शुरू करने के लिए कोचों को तैयार कराया जा रहा है। बरेली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन एक मार्च से शुरू हो जाएगी। बरेली से बनारस जाने वाली ट्रेन का संचालन दो मार्च से शुरू होगा। 
विज्ञापन


शाम को 5:15 बजे बरेली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी दो मार्च से शुरू हो जाएगी। बरेली-रोजा पैसेंजर ट्रेन जो 29 फरवरी तक निरस्त थी, इसका संचालन तीन मार्च से शुरू किया जाएगा। कोहरे की वजह से रद्द सभी ट्रेनों का संचालन पांच मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। आनंद विहार एसी डबल डेकर व जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन भी इसी बीच शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed