फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Restructuring in BSNL: Five administrative districts affiliated to Bareilly

बीएसएनएल में पुनर्गठन: बरेली से संबद्ध किए पांच प्रशासनिक जिले

Sun, 13 Dec 2020 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Restructuring in BSNL: Five administrative districts affiliated to Bareilly
BSNL - फोटो : amarujala

अनिल कुमार बने बरेली के नए जीएम

विज्ञापन
बरेली। पुनर्गठन की प्रक्रिया में बीएसएनएल ने रामपुर, मुरादाबाद, बदायूं और पीलीभीत समेत चार प्रशासनिक जिलों को बरेली से संबद्ध कर दिया है। दरअसल बीएसएनएल ने पीजीएम और सीनियर जीएम स्तर के अधिकारियों को हटाकर देश भर में अपने 371 कार्यालय खत्म कर दिए हैं। इनके स्थान पर 158 नए राजस्व कार्यालय बनाए गए हैं।

बीएसएनएल ने घाटे में जा रहे अपने राजस्व जिलों (एसएसए) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। बरेली में तैनात प्रधान महाप्रबंधक चरण सिंह को भी शिमला भेज दिया गया है। उनकी जगह पश्चिमी यूपी के मेरठ सर्किल से अनिल कुमार को जीएम बनाकर यहां भेजा गया है। इसी तरह मुरादाबाद में तैनात वरिष्ठ महाप्रबंधक संजय कुमार को देहरादून सर्किल में तैनाती दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 50 करोड़ से कम राजस्व देने वाले जिलों का देश भर में पुनर्गठन किया गया है। पश्चिमी यूपी सर्किल में अब बरेली के साथ सिर्फ आगरा, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में ही जीएम कार्यालय रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed