फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Restore old pension... The decision to make TET mandatory should be withdrawn.

Bareilly News: पुरानी पेंशन बहाल करें... टीईटी अनिवार्यता का फैसला वापस हो

Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Restore old pension... The decision to make TET mandatory should be withdrawn.
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में शिक्षकों ने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को थोपे जाने का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में संघ ने मांग उठाई कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और आरटीई अधिनियम की धारा 23 में वर्ष 2017 में किए गए संशोधनों को उन शिक्षकों पर लागू न किया जाए जिनकी नियुक्ति इन नियमों के आने से पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमारी यादव ने कहा कि शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि इन विसंगतियों के कारण उत्तर प्रदेश के लगभग दो लाख और देशभर के 20 लाख से अधिक शिक्षकों का भविष्य दांव पर लगा है, इससे शिक्षक समुदाय में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान मांडलिक मंत्री मुकेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा, जिला मंत्री रोहित सिंह, महिला शिक्षक संघ की महामंत्री राखी सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता मित्तल, नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed