{"_id":"69a9eb15768857bab302ab5a","slug":"resort-female-trainees-in-the-race-for-technology-bareilly-news-c-4-vns1074-837460-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तकनीक की दौड़ में पिछड़ रहीं महिला प्रशिक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तकनीक की दौड़ में पिछड़ रहीं महिला प्रशिक्षार्थी
Fri, 06 Mar 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तकनीक की दौड़ में छात्रों की तुलना में छात्राएं पीछे हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के आंकड़ों पर नजर डालने पर इसकी पुष्टि होती है। यहां प्रवेश लेने वाली ज्यादातर छात्राओं की पहली पसंद फैशन व टेक्सटाइल जैसी गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड हैं।
जिले के राजकीय आईटीआई कॉलेजों में कुल 1670 महिला व 2174 पुरुष प्रशिक्षार्थी इन दिनों अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस वर्ष राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज में कुल 24 ट्रेड संचालित हैं। प्रथम वर्ष में अलग-अलग ट्रेडों में कोर्स करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान काष्ठकला में चार ट्रेडों में पुरुषों की तुलना में महिला अभ्यर्थियों की संख्या सर्वाधिक कम है। आईटीआई आंवला में प्रथम वर्ष में 132 छात्राें में से मात्र 34 महिलाएं ही अध्ययनरत हैं। वहीं, द्वितीय वर्ष में भी मात्र 20 महिला प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। अन्य जगह भी यही हाल है।
विज्ञापन
नोडल आईटीआई सीबीगंज के प्राचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि टेक्सटाइल, फैशन में महिला अभ्यार्थियों की संख्या अधिक है। तकनीकी कोर्स में महिलाओं की तुलना में पुरुष कही अधिक हैं।
-- -
अगले माह से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
जिले के सभी राजकीय आईटीआई कॉलेजों में अगले माह से फॉर्म भरने शुरू होंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या, सीटों व ट्रेडों की सूचनाएं भी शासन को भेजी जाने लगी हैं, इसके बाद ही भविष्य में नए कोर्स लाने पर मंथन किया जाएगा।
सातों आईटीआई में महिला व पुरुषों की संख्या-
संस्थान ट्रेड संख्या महिला पुरुष
आईटीआई सीबीगंज 29 565 859
आईटीआई आंवला 7 54 250
आईटीआई काष्ठकला 6 52 212
आईटीआई महिला 12 372 -
आईटीआई फरीदपुर 13 283 397
आईटीआई बहेड़ी 12 235 293
आईटीआई मीरगंज 7 109 163